भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बैजानी पुल के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र की है। श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान बैजानी पुल के पास अचानक एक बाइक सवार युवक उनकी गाड़ी के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए थार चालक ने तत्काल वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और थार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए आसपास के लोगों ने श्रद्धालुओं की मदद कर निकाला टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गाड़ी में सवार श्रद्धालुओं की मदद की। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद गाड़ी में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और बाईपास थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। अचानक बाइक के सामने आने के बाद ड्राइवर ने खोया नियंत्रण सूचना मिलने के बाद बाईपास थाने की गश्ती टीम में शामिल प्रियंका कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वाहन में सवार श्रद्धालुओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में बाइक सवार युवक और श्रद्धालुओं के बीच बातचीत भी हुई। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि उसमें सवार श्रद्धालुओं को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में बातचीत कर मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बैजानी पुल के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र की है। श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान बैजानी पुल के पास अचानक एक बाइक सवार युवक उनकी गाड़ी के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए थार चालक ने तत्काल वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और थार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए आसपास के लोगों ने श्रद्धालुओं की मदद कर निकाला टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गाड़ी में सवार श्रद्धालुओं की मदद की। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद गाड़ी में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और बाईपास थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। अचानक बाइक के सामने आने के बाद ड्राइवर ने खोया नियंत्रण सूचना मिलने के बाद बाईपास थाने की गश्ती टीम में शामिल प्रियंका कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वाहन में सवार श्रद्धालुओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में बाइक सवार युवक और श्रद्धालुओं के बीच बातचीत भी हुई। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि उसमें सवार श्रद्धालुओं को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में बातचीत कर मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।


