स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बांका शहर के आरएमके मैदान से हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, महिलाएं और स्कूली बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश तिरंगा यात्रा आरएमके मैदान से निकलकर नगर परिषद, गांधी चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। स्कूली बच्चों ने भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल प्राधिकारी राजकुमार एवं नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंह, उपसभापति डॉ. विनीता प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे। वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को किया याद प्रशासन की ओर से लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन भी उपस्थित थे। डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आह्वान पर बांका जिले में आन-बान-शान के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी और समाज के लोगों को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए वीर सपूतों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान से अवगत कराना है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के महत्व का संदेश समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है। यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग उन्होंने कहा कि आज की यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि सभी को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की पहचान और हमारी एकता व अखंडता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बांका शहर के आरएमके मैदान से हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, महिलाएं और स्कूली बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश तिरंगा यात्रा आरएमके मैदान से निकलकर नगर परिषद, गांधी चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। स्कूली बच्चों ने भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल प्राधिकारी राजकुमार एवं नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंह, उपसभापति डॉ. विनीता प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे। वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को किया याद प्रशासन की ओर से लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन भी उपस्थित थे। डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आह्वान पर बांका जिले में आन-बान-शान के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी और समाज के लोगों को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए वीर सपूतों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान से अवगत कराना है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के महत्व का संदेश समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है। यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग उन्होंने कहा कि आज की यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि सभी को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की पहचान और हमारी एकता व अखंडता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।


