CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात:30 मिनट चली बैठक, 15 अगस्त की संभावित घोषणाओं पर चर्चा; संजय झा भी रहे मौजूद

CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात:30 मिनट चली बैठक, 15 अगस्त की संभावित घोषणाओं पर चर्चा; संजय झा भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज अहम मुलाकात हुई। CM सम्राट चौधरी आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात किया। करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को बिहार की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पिछले एक सप्ताह में बिहार में हुए प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी और आगे की रूपरेखा को भी बताया। 15 अगस्त की संभावित बड़ी घोषणाओं पर चर्चा सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावित घोषणाओं और सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारी नीतीश कुमार को दी। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सरकार की ओर से विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए जा सकते हैं। इन घोषणाओं के बारे में नीतीश कुमार को विस्तार से जानकारी दी। पिछले एक सप्ताह के विकास कार्यों की दी जानकारी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले एक सप्ताह में बिहार में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों और सरकार की गतिविधियों की भी जानकारी नीतीश कुमार को दी। सरकार की प्राथमिकताओं प्रशासनिक फैसलों और आने वाले दिनों की योजनाओं को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी को भी राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। भरत तिवारी के परिजनों को नौकरी और मुआवजा का मामला दोनों के बीच हुई बैठक में भरत तिवारी के परिजनों को सरकारी नौकरी देने और मुआवजा देने का भी फैसला हुआ। सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। इस फैसले के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पिछले दिनों सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। मुलाकात के सियासी मायने भी अहम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच हुई यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब 15 अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से संभावित बड़ी घोषणाओं को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। करीब 30 मिनट तक चली बैठक में विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। अब सभी की नजरें 15 अगस्त के मुख्यमंत्री के संबोधन पर टिकी हैं जिसमें सरकार की ओर से होने वाली घोषणाओं का औपचारिक ऐलान संभव है। राज्यसभा मानसून सत्र से लौटे है नीतीश राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार पहली बार संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया और कार्यवाही में भाग लेने के बाद बिहार लौटे। दिल्ली से लौटने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उनकी करीब आधे घंटे की मुलाकात को ऐसे में बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान सामने आए मुद्दों के साथ-साथ बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संभावित बड़ी घोषणाओं को लेकर नीतीश कुमार को जानकारी दिया जाना इस मुलाकात को और महत्वपूर्ण बनाता है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी ने भी बैठक के राजनीतिक महत्व को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज अहम मुलाकात हुई। CM सम्राट चौधरी आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात किया। करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को बिहार की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पिछले एक सप्ताह में बिहार में हुए प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी और आगे की रूपरेखा को भी बताया। 15 अगस्त की संभावित बड़ी घोषणाओं पर चर्चा सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावित घोषणाओं और सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारी नीतीश कुमार को दी। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सरकार की ओर से विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए जा सकते हैं। इन घोषणाओं के बारे में नीतीश कुमार को विस्तार से जानकारी दी। पिछले एक सप्ताह के विकास कार्यों की दी जानकारी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले एक सप्ताह में बिहार में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों और सरकार की गतिविधियों की भी जानकारी नीतीश कुमार को दी। सरकार की प्राथमिकताओं प्रशासनिक फैसलों और आने वाले दिनों की योजनाओं को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी को भी राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। भरत तिवारी के परिजनों को नौकरी और मुआवजा का मामला दोनों के बीच हुई बैठक में भरत तिवारी के परिजनों को सरकारी नौकरी देने और मुआवजा देने का भी फैसला हुआ। सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। इस फैसले के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पिछले दिनों सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। मुलाकात के सियासी मायने भी अहम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच हुई यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब 15 अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से संभावित बड़ी घोषणाओं को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। करीब 30 मिनट तक चली बैठक में विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। अब सभी की नजरें 15 अगस्त के मुख्यमंत्री के संबोधन पर टिकी हैं जिसमें सरकार की ओर से होने वाली घोषणाओं का औपचारिक ऐलान संभव है। राज्यसभा मानसून सत्र से लौटे है नीतीश राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार पहली बार संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया और कार्यवाही में भाग लेने के बाद बिहार लौटे। दिल्ली से लौटने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उनकी करीब आधे घंटे की मुलाकात को ऐसे में बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान सामने आए मुद्दों के साथ-साथ बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संभावित बड़ी घोषणाओं को लेकर नीतीश कुमार को जानकारी दिया जाना इस मुलाकात को और महत्वपूर्ण बनाता है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी ने भी बैठक के राजनीतिक महत्व को बढ़ा दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *