जमुई में सांप के डसने से बच्चे की मौत:सोते समय हुई घटना, रेफर के बाद रास्ते में गई जान

जमुई में सांप के डसने से बच्चे की मौत:सोते समय हुई घटना, रेफर के बाद रास्ते में गई जान

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के हरदीमोह गांव में सांप के डंसने से 15 वर्षीय किशोर निवेश कुमार की मौत हो गई। वह गांव निवासी परमेश्वर पंडित का बेटा था। इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों के अनुसार, निवेश कुमार बुधवार रात करीब 12 बजे अपनी मां के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान एक करैत सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत इलाज के दौरान निवेश की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए शेखपुरा ले जाने लगे, लेकिन शेखपुरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक निवेश चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में सोते समय सांप ने डसा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और खैरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतक के चाचा भुनेश्वर पंडित ने बताया कि निवेश को सोए अवस्था में करैत सांप ने डंस लिया था। उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। स्थिति गंभीर होने पर रेफर किया गया, लेकिन शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के हरदीमोह गांव में सांप के डंसने से 15 वर्षीय किशोर निवेश कुमार की मौत हो गई। वह गांव निवासी परमेश्वर पंडित का बेटा था। इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों के अनुसार, निवेश कुमार बुधवार रात करीब 12 बजे अपनी मां के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान एक करैत सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत इलाज के दौरान निवेश की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए शेखपुरा ले जाने लगे, लेकिन शेखपुरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक निवेश चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में सोते समय सांप ने डसा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और खैरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतक के चाचा भुनेश्वर पंडित ने बताया कि निवेश को सोए अवस्था में करैत सांप ने डंस लिया था। उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। स्थिति गंभीर होने पर रेफर किया गया, लेकिन शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *