SSP समेत पुलिस अधिकारी आधी रात को कर रहे चेकिंग:स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरदासपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों पर नजर

SSP समेत पुलिस अधिकारी आधी रात को कर रहे चेकिंग:स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरदासपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों पर नजर

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता कर दी गई है। बॉर्डर एरिया होने के कारण पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरत रहा है। सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए खुद एसएसपी आदित्य अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आधी रात को सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। आधी रात को किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी और उनकी टीम ने शहर के सभी प्रवेश द्वारों (एंट्री पॉइंट्स) और आंतरिक संवेदनशील इलाकों में लगाए गए विशेष नाकों का जायजा लिया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई। एसएसपी ने गश्त कर रही पीसीआर (PCR) टीमों को रात के समय विशेष रूप से अलर्ट रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश जारी किए। संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी, बनाए गए 31 नाके पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने सुरक्षा तैयारियों का ब्योरा देते हुए बताया कि जिले में सुरक्षा के लिहाज से कुल 31 विशेष चेकपॉइंट (नाके) स्थापित किए गए हैं। इनमें से 14 नाके स्थायी हैं, जहां चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरदासपुर एसएसपी आदित्य का कहना है कि सभी चेकपॉइंट्स पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। वाहनों की सघन चेकिंग के साथ-साथ पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन और विशेष चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं।” असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी एसएसपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिले की शांति और सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंग मचाने या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *