Iran President India Visit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सितंबर में आएंगे दिल्ली, BRICS समिट में होंगे शामिल

Iran President India Visit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सितंबर में आएंगे दिल्ली, BRICS समिट में होंगे शामिल

Masoud Pezeshkian India Visit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। भारत 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और इसी के तहत राजधानी दिल्ली में यह शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।पेजेशकियन की भारत यात्रा ऐसे समय में होने जा रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान होने वाले इस सम्मेलन में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ सदस्य देशों के बीच सहयोग पर भी चर्चा होगी। नई दिल्ली में होने वाला यह 18वां BRICS शिखर सम्मेलन सितंबर में आयोजित होगा। शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को होने की संभावना है।

भारत की अध्यक्षता में होगा 18वां BRICS सम्मेलन

भारत ने 1 जनवरी 2026 को ब्राजील से BRICS की अध्यक्षता संभाली थी। इस साल भारत की अध्यक्षता की थीम ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability यानी इनोवेशन, सहयोग और सतत विकास के लिए मिलकर काम करना है।

खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *