मंडी में मंत्री अनिरूद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा:स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, परेड की फाइनल रिहर्सल हुई; SP-ASP ने संभाला मोर्चा

मंडी में मंत्री अनिरूद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा:स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, परेड की फाइनल रिहर्सल हुई; SP-ASP ने संभाला मोर्चा

80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को मंडी शहर के सेरी मंच पर आयोजित होगा। प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। समारोह की महत्वपूर्ण प्रस्तुतियों में शामिल परेड की फाइनल रिहर्सल भी करवाई गई। इस दौरान एसपी मंडी विनोद कुमार और एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने सेरी मंच पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परेड में 300 से अधिक प्रतिभागी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस और होमगार्ड की पुरुष एवं महिला टुकड़ियों के अलावा पुलिस बैंड, एनसीसी की सीनियर और जूनियर टुकड़ियां, स्काउट एंड गाइड तथा एनएसएस की टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेंगी। परेड में 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल होकर मुख्यातिथि को सलामी देंगे। यातायात व्यवस्था एकतरफा रखी जाएगी एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समारोह के समापन तक सेरी मंच और इसके आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एकतरफा रखी जाएगी। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। देखिए फाइनल रिहर्सल के PHOTOS: – सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे विद्यार्थी समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। प्रशासन की ओर से मंच, सुरक्षा, बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने का आह्वान अनिरूद्ध सिंह 15 अगस्त को सुबह शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सेरी मंच पहुंचेंगे। यहां ध्वजारोहण के बाद वे परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को अपना संदेश देंगे। एएसपी ने मंडीवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *