भोजपुर जिले के भीखमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच समझौता करा रहे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को काफी करीब से बाएं साइड कंधे पर गोली मारी गई है। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। दो चचेरे भतीजे को भी लाठी-डंडे से मारकर जख्मी कर दिया गया। जिनका इलाज कराया जा रहा है। 2 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना चौरी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान वार्ड सदस्य अशोक सिंह(45) के तौर पर हुई है। वर्तमान में अगिआंव प्रखंड के डिलिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 के सदस्य थे। घायलों में उसी गांव के निवासी कृष्ण सिंह(52) और बलिराम सिंह शामिल हैं। जो मृतक वार्ड सदस्य के चचेरे भतीजे हैं। बाइक से तीनों घर लौट रहे थे घायल कृष्ण सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से दो डिसमिल जमीन को लेकर छह महीने से विवाद चल रहा है। 10 अगस्त को गांव के बाहर घेरकर उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट की थी। चोट काफी गंभीर थी, इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। शुक्रवार सुबह चचेरे चाचा अशोक सिंह और सगे भाई बलिराम सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच गांव के पास ही दूसरे पक्ष के छह-सात लोगों ने घेर लिया। उनलोगों ने चचेरे चाचा अशोक सिंह को गोली मार दी। जबकि लाठी-डंडों मारपीट कर हमदोनों भाई को घायल कर दिया। जमीन विवाद में हत्या का आरोप मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद अशोक सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्ण सिंह ने गांव के ही सुमन सिंह, भानु सिंह सहित अन्य लोगों पर दो डिसमिल जमीनी विवाद को लेकर अपने चचेरे चाचा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर पर था। अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। परिवार में पत्नी सीता देवी, दो पुत्र राजा, बाबूधन और एक बेटी रानी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर जिले के भीखमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच समझौता करा रहे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को काफी करीब से बाएं साइड कंधे पर गोली मारी गई है। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। दो चचेरे भतीजे को भी लाठी-डंडे से मारकर जख्मी कर दिया गया। जिनका इलाज कराया जा रहा है। 2 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना चौरी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान वार्ड सदस्य अशोक सिंह(45) के तौर पर हुई है। वर्तमान में अगिआंव प्रखंड के डिलिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 के सदस्य थे। घायलों में उसी गांव के निवासी कृष्ण सिंह(52) और बलिराम सिंह शामिल हैं। जो मृतक वार्ड सदस्य के चचेरे भतीजे हैं। बाइक से तीनों घर लौट रहे थे घायल कृष्ण सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से दो डिसमिल जमीन को लेकर छह महीने से विवाद चल रहा है। 10 अगस्त को गांव के बाहर घेरकर उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट की थी। चोट काफी गंभीर थी, इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। शुक्रवार सुबह चचेरे चाचा अशोक सिंह और सगे भाई बलिराम सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच गांव के पास ही दूसरे पक्ष के छह-सात लोगों ने घेर लिया। उनलोगों ने चचेरे चाचा अशोक सिंह को गोली मार दी। जबकि लाठी-डंडों मारपीट कर हमदोनों भाई को घायल कर दिया। जमीन विवाद में हत्या का आरोप मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद अशोक सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्ण सिंह ने गांव के ही सुमन सिंह, भानु सिंह सहित अन्य लोगों पर दो डिसमिल जमीनी विवाद को लेकर अपने चचेरे चाचा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर पर था। अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। परिवार में पत्नी सीता देवी, दो पुत्र राजा, बाबूधन और एक बेटी रानी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


