शेखपुरा में 6 किलोमीटर लंबी निकली भव्य तिरंगा यात्रा:सैकड़ों छात्र हुए शामिल, 500 मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

शेखपुरा में 6 किलोमीटर लंबी निकली भव्य तिरंगा यात्रा:सैकड़ों छात्र हुए शामिल, 500 मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

शेखपुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र-छात्राओं ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य नगरवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना था। यह यात्रा शहर के कच्ची रोड से शुरू हुई, जिसमें विभिन्न कोचिंग संस्थानों और कॉलेजों के छात्रों ने शिरकत की। यात्रा का मुख्य आकर्षण 500 मीटर लंबा तिरंगा था, जिसे लेकर छात्र राष्ट्रीय गीतों की धुन पर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। लगभग 6 किलोमीटर लंबी यह यात्रा शहर के स्टेशन रोड, पटेल चौक, कटरा चौक, चांदनी चौक होते हुए त्रिमुहानी तक पहुंची। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 17 अगस्त तक रहेगा जारी इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, सोनी कुमारी, एएसआई महेश पासवान, पीटीसी नवल कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ चल रहा था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर स्वतंत्रता दिवस के बाद 17 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत 12 अगस्त को जिलाधिकारी शेखर आनंद के नेतृत्व में भी एक जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी। स्कूली बच्चों के साथ जीविका दीदी भी हो रही शामिल इसके अतिरिक्त, सभी प्रखंडों, पंचायतों, विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों, विद्यालयों और महाविद्यालयों द्वारा भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन यात्राओं में स्कूली बच्चों के साथ-साथ जीविका दीदी, एएनएम और एनसीसी कैडेट्स भी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर भी तिरंगा फहराकर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं, जिसका लक्ष्य लोगों में देशभक्ति और देश के प्रति स्वाभिमान जगाना है। शेखपुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र-छात्राओं ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य नगरवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना था। यह यात्रा शहर के कच्ची रोड से शुरू हुई, जिसमें विभिन्न कोचिंग संस्थानों और कॉलेजों के छात्रों ने शिरकत की। यात्रा का मुख्य आकर्षण 500 मीटर लंबा तिरंगा था, जिसे लेकर छात्र राष्ट्रीय गीतों की धुन पर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। लगभग 6 किलोमीटर लंबी यह यात्रा शहर के स्टेशन रोड, पटेल चौक, कटरा चौक, चांदनी चौक होते हुए त्रिमुहानी तक पहुंची। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 17 अगस्त तक रहेगा जारी इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, सोनी कुमारी, एएसआई महेश पासवान, पीटीसी नवल कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ चल रहा था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर स्वतंत्रता दिवस के बाद 17 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत 12 अगस्त को जिलाधिकारी शेखर आनंद के नेतृत्व में भी एक जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी। स्कूली बच्चों के साथ जीविका दीदी भी हो रही शामिल इसके अतिरिक्त, सभी प्रखंडों, पंचायतों, विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों, विद्यालयों और महाविद्यालयों द्वारा भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन यात्राओं में स्कूली बच्चों के साथ-साथ जीविका दीदी, एएनएम और एनसीसी कैडेट्स भी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर भी तिरंगा फहराकर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं, जिसका लक्ष्य लोगों में देशभक्ति और देश के प्रति स्वाभिमान जगाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *