नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गया-नवादा मुख्य मार्ग पर थाना के समीप जर्जर बिजली के तार में अचानक करंट आने से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। इसी दौरान तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घटना का वीडियो बनाते हुए जान बचाकर भागे। सूचना मिलते ही हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बिजली विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। बिजली काटने से पहले ही तार टूटकर गिरा थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही सबसे पहले बिजली काटी गई, लेकिन तब तक तार टूटकर गिर चुका था। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर मौजूद सभी लोग जागरूक थे और सुरक्षित दूरी पर चले गए थे। जागरूकता के कारण कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह एक बड़ी घटना टल गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और नंगे तार लगे हुए हैं, जिन्हें बदला नहीं जा रहा है। बीच बाजार में नंगे तार सड़क के ऊपर से गुजर रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द तार बदलने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों में घटना के बाद आक्रोश इस घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। कई लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से जान-माल का खतरा बना रहता है। पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल रही है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गया-नवादा मुख्य मार्ग पर थाना के समीप जर्जर बिजली के तार में अचानक करंट आने से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। इसी दौरान तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घटना का वीडियो बनाते हुए जान बचाकर भागे। सूचना मिलते ही हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बिजली विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। बिजली काटने से पहले ही तार टूटकर गिरा थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही सबसे पहले बिजली काटी गई, लेकिन तब तक तार टूटकर गिर चुका था। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर मौजूद सभी लोग जागरूक थे और सुरक्षित दूरी पर चले गए थे। जागरूकता के कारण कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह एक बड़ी घटना टल गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और नंगे तार लगे हुए हैं, जिन्हें बदला नहीं जा रहा है। बीच बाजार में नंगे तार सड़क के ऊपर से गुजर रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द तार बदलने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों में घटना के बाद आक्रोश इस घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। कई लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से जान-माल का खतरा बना रहता है। पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल रही है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।