नालंदा में एक संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिपाह गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी अंजू कुमारी(21) के तौर पर हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ऑनलाइन गेम में 15 हजार रुपए हारने के बाद पति से हुए विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने एफएसएल टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। गले पर मिले काले निशान, पिता का हत्या का आरोप मृतका के पिता अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां निवासी सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी अंजू की शादी साल 2023 में हुई थी। 11 महीने का एक बेटा भी है, जिसकी तबीयत खराब थी। मुझे सूचना मिली थी कि 15 हजार रुपए को लेकर कोई विवाद हुआ था, जिसको लेकर उनकी बेटी लापता है। मैंने अपने बेटे रौशन को बेटी की खोजबीन के लिए सिपाह भेजा। शाम करीब साढ़े सात-पौने आठ बजे रौशन वहां पहुंचा। अंजू का शव घर के बाहर पड़ा था। गले पर रस्सी या फंदे के गहरे काले निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसके पति ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की है।
भाई ने कहा- गेट के बाहर पड़ा था शव मृतका के भाई रौशन कुमार ने बताया कि मेरे पास बहनोई(मुकेश) के एक दोस्त का फोन आया था। जब वह अपनी दीदी के ससुराल पहुंचा, तो उसने देखा कि शव घर के गेट के बाहर पड़ा हुआ था। ससुराल के सभी लोग वहीं मौजूद थे। दीदी के गले पर गहरे काला निशान देखा। जिसके बाद अपने पिता को घटना की सूचना दी। ऑनलाइन गेम बनी मौत की वजह? पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही दीपनगर अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका ऑनलाइन गेम खेलती थी, जिसमें वह करीब 15,000 रुपए हार गई थी। इसी बात को लेकर उसका पति से विवाद और कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। छत के हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। नालंदा में एक संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिपाह गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी अंजू कुमारी(21) के तौर पर हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ऑनलाइन गेम में 15 हजार रुपए हारने के बाद पति से हुए विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने एफएसएल टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। गले पर मिले काले निशान, पिता का हत्या का आरोप मृतका के पिता अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां निवासी सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी अंजू की शादी साल 2023 में हुई थी। 11 महीने का एक बेटा भी है, जिसकी तबीयत खराब थी। मुझे सूचना मिली थी कि 15 हजार रुपए को लेकर कोई विवाद हुआ था, जिसको लेकर उनकी बेटी लापता है। मैंने अपने बेटे रौशन को बेटी की खोजबीन के लिए सिपाह भेजा। शाम करीब साढ़े सात-पौने आठ बजे रौशन वहां पहुंचा। अंजू का शव घर के बाहर पड़ा था। गले पर रस्सी या फंदे के गहरे काले निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसके पति ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की है।
भाई ने कहा- गेट के बाहर पड़ा था शव मृतका के भाई रौशन कुमार ने बताया कि मेरे पास बहनोई(मुकेश) के एक दोस्त का फोन आया था। जब वह अपनी दीदी के ससुराल पहुंचा, तो उसने देखा कि शव घर के गेट के बाहर पड़ा हुआ था। ससुराल के सभी लोग वहीं मौजूद थे। दीदी के गले पर गहरे काला निशान देखा। जिसके बाद अपने पिता को घटना की सूचना दी। ऑनलाइन गेम बनी मौत की वजह? पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही दीपनगर अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका ऑनलाइन गेम खेलती थी, जिसमें वह करीब 15,000 रुपए हार गई थी। इसी बात को लेकर उसका पति से विवाद और कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। छत के हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।