पथ निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के 3 ठिकानों पर रेड हुई है। वो खगड़िया में पोस्टेड हैं। SVU की टीम खगड़िया दफ्तर और नालंदा के दो ठिकानों पर छापेमार कर रही है। नालंदा में बिहारशरीफ स्थित मोगल कुआं और सोहसराय थाना क्षेत्र के बौली स्थित पैतृक आवास पर दबिश दी गई है। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे नालंदा में इंजीनियर के घर रेड के लिए 4 सदस्यों की टीम पहुंची। लोकल पुलिस भी मौजूद है। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से कहीं अधिक बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। इस सूचना के सत्यापन के बाद SVU ने मामला दर्ज किया। रेड से जुड़ी दो तस्वीरें… भाई ने कहा- आय से अधिक संपत्ति का आरोप गलत छापेमारी के दौरान घर के सदस्यों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। छापेमारी के दौरान घर पर मौजूद कार्यपालक अभियंता के छोटे भाई इन्द्रदेव कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी ने आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है, तो वह बिल्कुल गलत और बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के वक्त उनके बड़े भाई (कार्यपालक अभियंता) घर पर नहीं हैं और वह अपनी ड्यूटी पर खगड़िया में हैं। घर का काम करने वाली महिला को लौटाया रेड के दौरान घर की घेराबंदी कर दी गई है और किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। घर में रोज का काम करने आई सिमरन कुमारी को भी टीम ने दरवाजे से ही लौटा दिया। सिमरन कुमारी ने बताया कि मैं रोज की तरह काम करने आई थी। मुझे देखकर उन लोगों ने कुछ नहीं बोला, लेकिन अंदर भी नहीं जाने दिया गया। मैंने घर के अंदर पुलिस बल के साथ करीब तीन लोगों (अधिकारियों) को देखा है, जो जांच कर रहे हैं। जमीन, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात खंगाले जा रहे कार्यपालक अभियंता संजय कुमार वर्तमान में खगड़िया जिले में पथ निर्माण विभाग में पोस्टेड हैं। बताया जा रहा है कि SVU की एक टीम वहां भी कार्रवाई में जुटी है। बिहारशरीफ में चल रही छापेमारी के दौरान टीम घर के अंदर मौजूद तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेजों, जमीन-जायदाद के कागजातों, बैंक पासबुक, लॉकर की चाबियों और विभिन्न वित्तीय संस्थानों में किए गए निवेश से जुड़े रिकार्ड्स को खंगाल रही है। किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की परमिशन नहीं कार्रवाई के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने या बाहर से किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने की सख्त मनाही है। फिलहाल सभी ठिकानों पर SVU की यह सघन तलाशी अभियान जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितनी बेनामी संपत्ति जुटाई गई है। अभी तक SVU की ओर से बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ———– इसे भी पढ़ेः पुलिस कस्टडी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,घर से कैश-गहने, महंगी घड़ियां मिलीं:6 लोगों ने मिलकर गिनी नोटों की गड्डियां; 3 जिलों में अधिकारी के 4 ठिकानों पर रेड लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) हरेंद्र कुमार के पटना, बांका और वैशाली में स्थित चार ठिकानों पर निगरानी ने रेड की है। हरेंद्र कुमार बांका में पोस्टेड हैं। उन्हें उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया गया है।पटना आवास से कैश, काफी मात्रा में गहने मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें। पथ निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के 3 ठिकानों पर रेड हुई है। वो खगड़िया में पोस्टेड हैं। SVU की टीम खगड़िया दफ्तर और नालंदा के दो ठिकानों पर छापेमार कर रही है। नालंदा में बिहारशरीफ स्थित मोगल कुआं और सोहसराय थाना क्षेत्र के बौली स्थित पैतृक आवास पर दबिश दी गई है। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे नालंदा में इंजीनियर के घर रेड के लिए 4 सदस्यों की टीम पहुंची। लोकल पुलिस भी मौजूद है। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से कहीं अधिक बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। इस सूचना के सत्यापन के बाद SVU ने मामला दर्ज किया। रेड से जुड़ी दो तस्वीरें… भाई ने कहा- आय से अधिक संपत्ति का आरोप गलत छापेमारी के दौरान घर के सदस्यों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। छापेमारी के दौरान घर पर मौजूद कार्यपालक अभियंता के छोटे भाई इन्द्रदेव कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी ने आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है, तो वह बिल्कुल गलत और बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के वक्त उनके बड़े भाई (कार्यपालक अभियंता) घर पर नहीं हैं और वह अपनी ड्यूटी पर खगड़िया में हैं। घर का काम करने वाली महिला को लौटाया रेड के दौरान घर की घेराबंदी कर दी गई है और किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। घर में रोज का काम करने आई सिमरन कुमारी को भी टीम ने दरवाजे से ही लौटा दिया। सिमरन कुमारी ने बताया कि मैं रोज की तरह काम करने आई थी। मुझे देखकर उन लोगों ने कुछ नहीं बोला, लेकिन अंदर भी नहीं जाने दिया गया। मैंने घर के अंदर पुलिस बल के साथ करीब तीन लोगों (अधिकारियों) को देखा है, जो जांच कर रहे हैं। जमीन, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात खंगाले जा रहे कार्यपालक अभियंता संजय कुमार वर्तमान में खगड़िया जिले में पथ निर्माण विभाग में पोस्टेड हैं। बताया जा रहा है कि SVU की एक टीम वहां भी कार्रवाई में जुटी है। बिहारशरीफ में चल रही छापेमारी के दौरान टीम घर के अंदर मौजूद तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेजों, जमीन-जायदाद के कागजातों, बैंक पासबुक, लॉकर की चाबियों और विभिन्न वित्तीय संस्थानों में किए गए निवेश से जुड़े रिकार्ड्स को खंगाल रही है। किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की परमिशन नहीं कार्रवाई के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने या बाहर से किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने की सख्त मनाही है। फिलहाल सभी ठिकानों पर SVU की यह सघन तलाशी अभियान जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितनी बेनामी संपत्ति जुटाई गई है। अभी तक SVU की ओर से बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ———– इसे भी पढ़ेः पुलिस कस्टडी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,घर से कैश-गहने, महंगी घड़ियां मिलीं:6 लोगों ने मिलकर गिनी नोटों की गड्डियां; 3 जिलों में अधिकारी के 4 ठिकानों पर रेड लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) हरेंद्र कुमार के पटना, बांका और वैशाली में स्थित चार ठिकानों पर निगरानी ने रेड की है। हरेंद्र कुमार बांका में पोस्टेड हैं। उन्हें उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया गया है।पटना आवास से कैश, काफी मात्रा में गहने मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें।


