तीन रंगों की रोशनी से नहाया लखनऊ:तिरंगा लाइट्स से सजीं इमारतें और सड़कें, खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर रहे लोग

तीन रंगों की रोशनी से नहाया लखनऊ:तिरंगा लाइट्स से सजीं इमारतें और सड़कें, खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर रहे लोग

आजादी के पर्व को मनाने से पहले लखनऊ तीन रंगों की रोशनी से नहाया हुआ है। तिरंगा लाइट्स से शहर की इमारतें और सड़कें सराबोर हैं। रोशनी की सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि इन नजारों को लोग अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद कर रहे हैं। शाम ढलते ही केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाते प्रमुख स्थल शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। विधानसभा, लोकभवन, जनभवन, सीएम आवास, हजरतगंज, 1090 वीमेन पावर लाइन चौराहा, गोमतीनगर समेत शहर के विभिन्न इलाके जगमगा रहे हैं। प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों के साथ सड़क किनारे पेड़ों पर आकर्षक लाइटिंग के साथ तिरंगे झंडे लगाए गए हैं। रात में रोशनी से जगमगाते भवन और चौराहे आजादी के उत्सव की भव्यता को और बढ़ा रहे हैं। सड़कों से गुजरने वाले लोग ठहरकर सजावट को निहार रहे हैं। अब तस्वीरें देखिए-

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *