गोरखपुर में सुबह से ही निकली तीखी धूप:गुरुवार को 26.3 मिमी बारिश, अगले दो दिन होगी छिटपुट बरसात

गोरखपुर में सुबह से ही निकली तीखी धूप:गुरुवार को 26.3 मिमी बारिश, अगले दो दिन होगी छिटपुट बरसात

गोरखपुर में गुरुवार को हुए झमाझम बारिश के बाद गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही तीखी धूप निकली हुई है, जिससे उमस काफी ज्यादा महसूस की जा रही। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की उम्मीद जताई है। इस दौरान कभी धूप और कभी बादल के बीच छिटपुट बारिश हो सकती हैं। उन्होंने बताया है कि 16-18 अगस्त तक शहर और आसपास के एरिया में अच्छी बरसात की संभावना बन रही है, जिससे फिर गर्मी से राहत मिलेगी। आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक कल शहर में कुल 26.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। 16 से 18 अगस्त तक होगी अच्छी बरसात
उन्होंने बताया कि पक्षिम बंगाल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ जो मूव होकर झारखंड होते हुए 16 अगस्त तक गोरखपुर की ओर आएगा, जिसकी वजह से 16 से 18 अगस्त तक अच्छी मध्यम बरसात के आसार हैं। जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इस बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगस्त में अब तक 74.3 मिमी बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ें के अनुसार गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से 5:30 बजे के बीच 26.3 मिमी बारिश हुई। इसी के साथ अगस्त महीने में अब तक करीब 74.3 मिमी बारिश हो चुकी है। उन्होंने इस महीने में 15 से 16 दिन की बरसात में 320 मिमी पानी बरसने की संभावना जताई है। जबकि अगस्त का औसत बरसात 330 होता है। दो घंटे की लगातार तेज बारिश से सड़कें तालाब बनीं
गोरखपुर में गुरुवार को करीब 2 घंटे से ऊपर जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश से शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और कुछ समय के लिए सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। मुख्य सड़कों पर भरा पानी करीब एक घंटे में निकल गया, लेकिन सड़कों से जुड़ी गलियों में जलभराव की समस्या लंबे समय तक बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई इलाकों में बारिश बंद होने के बाद भी 4 से 5 घंटे तक पानी जमा रहा। इससे लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में काफी परेशानी हुई। नगर निगम ने बनाई रात्रिकालीन क्विक रिस्पांस टीम जलभराव और बारिश के दौरान आपात स्थिति से निपटने को लेकर नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और मशीनरियों के साथ विशेष टीमों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जलभराव की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष ‘रात्रिकालीन क्विक रिस्पांस टीम’ (QRT) का गठन किया गया है। यह टीम जलभराव की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर राहत और जलनिकासी का काम करेगी। 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम नगर आयुक्त के मुताबिक आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम को 24×7 यानी चौबीसों घंटे सक्रिय कर दिया गया है। कंट्रोल रूम में अलग-अलग पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि जलभराव की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इन नंबरों पर दें जलभराव की सूचना नगर निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव या किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल नगर निगम को सूचना दें। इसके लिए नगर निगम के टोल-फ्री और हेल्पलाइन नंबर 1533, 8810709390 तथा 0551-2342621 पर संपर्क किया जा सकता है। पिछले दिनों का तापमान कैसा रहा आने वाले दिनों के तापमान का पूर्वानुमान

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *