लखनऊ में सीएम योगी मौन पदयात्रा निकालेंगे:हजरतगंज चौराहे से लोकभवन तक जाएंगे, विभाजन के दौरान भारत आए परिवारों से मिलेंगे

लखनऊ में सीएम योगी मौन पदयात्रा निकालेंगे:हजरतगंज चौराहे से लोकभवन तक जाएंगे, विभाजन के दौरान भारत आए परिवारों से मिलेंगे

लखनऊ में सीएम योगी आज 14 अगस्त को विभाजन की याद में मौन पदयात्रा निकालेंगे। वह हजरतगंज चौराहा स्थित सरदार पटेल प्रतिमा से लोकभवन तक करीब आधा किलोमीटर पैदल जाएंगे। वहां पहुंचकर लोकभवन सभागार में विभाजन त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी और शॉर्ट फिल्म देखेंगे। कलाकारों की लाइव पेंटिंग देखेंगे। विभाजन के दौरान भारत आए परिवारों से मिलेंगे। मौन पदयात्रा के जरिये विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पदयात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। लोकभवन सभागार में विभाजन विभीषिका से प्रभावित विस्थापित परिवारों के लोग अनुभव बताएंगे। 14 अगस्त को मनाया जाता है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद 14 अगस्त को भारत का विभाजन हुआ था। भारत से अलग एक देश पाकिस्तान बना था। उस दौरान पाकिस्तान के चिह्नित भू-भाग से गैर-मुस्लिमों को मार-काट मचाकर भगाया जाने लगा। बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपने घर-परिवार से बिछड़ने की पीड़ा झेलनी पड़ी थी। इन्हीं घटनाओं की स्मृति में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *