पवन सिंह बोले-2 एक्ट्रेस के साथ कभी काम नहीं करूंगा:मुझे झूठ पसंद नहीं; यूजर्स ने कहा- एक तो अक्षरा सिंह, दूसरी कौन है भइया

पवन सिंह बोले-2 एक्ट्रेस के साथ कभी काम नहीं करूंगा:मुझे झूठ पसंद नहीं; यूजर्स ने कहा- एक तो अक्षरा सिंह, दूसरी कौन है भइया

भोजपुरी बवाल शो में पवन सिंह लगातार अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा कर रहे हैं। पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह ने जन्नत जुबैर से बातचीत में कहा कि किसी खास इंसान से प्यार का इजहार करने में उन्हें डेढ़ साल लग गए थे। फिर भी, इतना समय लेने के बावजूद, उनका रिश्ता चल नहीं पाया। साथ ही उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दो एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनके साथ मरते दम तक काम नहीं करूंगा। पवन सिंह ने दोनों एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया। पवन सिंह के इस वीडियो पर यूजर्स ने लिखा कि एक अक्षरा सिंह दूसरी कौन है भइया। दरअसल भोजपुरी बवाल शो में जन्नत जुबेर ने पवन सिंह का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में पवन सिंह ने कहा कि अगर मैं किसी से जुड़ा, तो मैं चाहता हूं कि आपकी जो भी पिछली जिंदगी है आप बता दो। कोई और बताता है तो मुझे तकलीफ होती है, गुस्सा आता है। मुझे झूठ से नफरत है। अच्छा है, बुरा है जो भी है बता दो। पवन सिंह-जन्नत जुबैर की तस्वीरें देखिए पवन सिंह ने बनाई बिहार बवाल चटनी पवन सिंह ने जन्नत जुबैर को खुद से बनाकर चावल, दाल, आलू भूजिया और चटनी खिलाई। पवन सिंह ने कहा कि हम लोग बिहार में चटनी मिक्सी में नहीं बनाते। सिलवट्टे पर पिसते हैं, इसलिए इसे बिहारी बवाल चटनी कहते हैं। राधे मां ने की पवन सिंह को लेकर भविष्यवाणी इधर,शो के एक प्रोमो में भारती सिंह पवन सिंह और काजल राघवानी को राधे मां से मिलवाती हैं। वो कहती हैं कि ये वो हैं जो लोगों के दुख-दर्द अपने ज्ञान से हर लेती हैं। पवन सिंह राधे मां के पांव छूते हैं और फिर जब सभी आराम से सोफे पर बैठ जाते हैं। राधे मां कुछ देर पवन सिंह की ओर देखती हैं फिर कहती हैं कि इसका दिल बहुत साफ है। इसको 45 साल की उम्र में एक बहुत अच्छी और प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी। पवन सिंह यह बात सुनने के बाद राधे मां के सामने सिर झुका लेते हैं और हाथ जोड़कर बैठे होते हैं। इस बीच उधर आम्रपाली दुबे उंगलियों पर गिन रही होती हैं कि पवन सिंह की अभी की उम्र के हिसाब से अभी उनके पास कितना और वक्त बाकी है। यूजर्स ने क्या कहा वो पढ़िए इस प्रोमो के रिलीज होने पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ज्योति भाभी भी तो अच्छी थीं। गौतम नाम के यूजर्स ने लिखा – कहां फंस गए पवन भइया ओमप्रकाश ने लिखा- भविष्यवाणी गलत होगी भोजपुरी बवाल शो में पवन सिंह लगातार अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा कर रहे हैं। पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह ने जन्नत जुबैर से बातचीत में कहा कि किसी खास इंसान से प्यार का इजहार करने में उन्हें डेढ़ साल लग गए थे। फिर भी, इतना समय लेने के बावजूद, उनका रिश्ता चल नहीं पाया। साथ ही उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दो एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनके साथ मरते दम तक काम नहीं करूंगा। पवन सिंह ने दोनों एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया। पवन सिंह के इस वीडियो पर यूजर्स ने लिखा कि एक अक्षरा सिंह दूसरी कौन है भइया। दरअसल भोजपुरी बवाल शो में जन्नत जुबेर ने पवन सिंह का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में पवन सिंह ने कहा कि अगर मैं किसी से जुड़ा, तो मैं चाहता हूं कि आपकी जो भी पिछली जिंदगी है आप बता दो। कोई और बताता है तो मुझे तकलीफ होती है, गुस्सा आता है। मुझे झूठ से नफरत है। अच्छा है, बुरा है जो भी है बता दो। पवन सिंह-जन्नत जुबैर की तस्वीरें देखिए पवन सिंह ने बनाई बिहार बवाल चटनी पवन सिंह ने जन्नत जुबैर को खुद से बनाकर चावल, दाल, आलू भूजिया और चटनी खिलाई। पवन सिंह ने कहा कि हम लोग बिहार में चटनी मिक्सी में नहीं बनाते। सिलवट्टे पर पिसते हैं, इसलिए इसे बिहारी बवाल चटनी कहते हैं। राधे मां ने की पवन सिंह को लेकर भविष्यवाणी इधर,शो के एक प्रोमो में भारती सिंह पवन सिंह और काजल राघवानी को राधे मां से मिलवाती हैं। वो कहती हैं कि ये वो हैं जो लोगों के दुख-दर्द अपने ज्ञान से हर लेती हैं। पवन सिंह राधे मां के पांव छूते हैं और फिर जब सभी आराम से सोफे पर बैठ जाते हैं। राधे मां कुछ देर पवन सिंह की ओर देखती हैं फिर कहती हैं कि इसका दिल बहुत साफ है। इसको 45 साल की उम्र में एक बहुत अच्छी और प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी। पवन सिंह यह बात सुनने के बाद राधे मां के सामने सिर झुका लेते हैं और हाथ जोड़कर बैठे होते हैं। इस बीच उधर आम्रपाली दुबे उंगलियों पर गिन रही होती हैं कि पवन सिंह की अभी की उम्र के हिसाब से अभी उनके पास कितना और वक्त बाकी है। यूजर्स ने क्या कहा वो पढ़िए इस प्रोमो के रिलीज होने पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ज्योति भाभी भी तो अच्छी थीं। गौतम नाम के यूजर्स ने लिखा – कहां फंस गए पवन भइया ओमप्रकाश ने लिखा- भविष्यवाणी गलत होगी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *