दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक एक घर में आग लगी गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देखकर आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना चौगमा गांव स्थित टोताही मुसहरी वार्ड नंबर-7 की है। ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग में घर में बंधी दर्जनों बकरियां भी झुलसकर मर गईं, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अगलगी के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक एक घर में आग लगी गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देखकर आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना चौगमा गांव स्थित टोताही मुसहरी वार्ड नंबर-7 की है। ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग में घर में बंधी दर्जनों बकरियां भी झुलसकर मर गईं, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अगलगी के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।


