Pakistan Independence Day, Shehbaz Sharif India Statement: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर एक बार फिर सख्त और टकराव वाला रुख अपनाया है। इस्लामाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शरीफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को सीधे चेतावनी दी और कहा कि पाकिस्तान के पानी की हर बूंद उसके लिए ‘रेड लाइन’ है। इतना ही नहीं, उन्होंने मई 2025 के सैन्य संघर्ष का हवाला देते हुए भविष्य में किसी चुनौती पर उससे भी ज्यादा ताकत से जवाब देने का दावा किया।
पानी पर शहबाज की चेतावनी, भारत को फिर दिखाया आक्रामक तेवर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। इस्लामाबाद में ‘यादगार-ए-फतह’ कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान उन्होंने सिंधु नदी जल समझौते को लेकर कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद उसके लिए लाल रेखा है।
शरीफ ने यह भी कहा कि यदि भारत अपनी मौजूदा नीति पर कायम रहता है तो पाकिस्तान सीधे जवाब देगा। उनके बयान में मई 2025 के भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव का संदर्भ भी आया। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में पाकिस्तान की संप्रभुता या सुरक्षा को चुनौती दी गई तो जवाब मई 2025 से भी अधिक ताकत के साथ दिया जाएगा।


