मानदेय नहीं मिलने पर ग्रामीण आवास कर्मियों का कार्य बहिष्कार

मानदेय नहीं मिलने पर ग्रामीण आवास कर्मियों का कार्य बहिष्कार

राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के आह्वान पर सिकटा के ग्रामीण आवास सहायकों एवं पर्यवेक्षक ने 12 और 13 अगस्त को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मियों ने बीडीओ जयप्रकाश को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निरीक्षण, निर्मित मकानों की जियो टैगिंग सहित विभागीय कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन कर रहे हैं। इसके बावजूद पिछले नौ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के निर्णय के अनुसार प्रखंड इकाई ने विरोध जताते हुए दो दिनों तक विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया। सिकटा प्रखंड में 12 ग्रामीण आवास सहायक और एक आवास पर्यवेक्षक कार्यरत हैं। विरोध में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार राम के अलावा ग्रामीण आवास सहायक विकास किशोर सिंह, अनुज कुमार श्रीमाली, अरुण दास, तबरेज आलम, सरोज देवनाथ, मुन्ना गद्दी, विवेकानंद भारती समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। बीडीओ जय प्रकाश ने बताया कि संघ के आह्वान पर कर्मियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के आह्वान पर सिकटा के ग्रामीण आवास सहायकों एवं पर्यवेक्षक ने 12 और 13 अगस्त को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मियों ने बीडीओ जयप्रकाश को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निरीक्षण, निर्मित मकानों की जियो टैगिंग सहित विभागीय कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन कर रहे हैं। इसके बावजूद पिछले नौ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के निर्णय के अनुसार प्रखंड इकाई ने विरोध जताते हुए दो दिनों तक विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया। सिकटा प्रखंड में 12 ग्रामीण आवास सहायक और एक आवास पर्यवेक्षक कार्यरत हैं। विरोध में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार राम के अलावा ग्रामीण आवास सहायक विकास किशोर सिंह, अनुज कुमार श्रीमाली, अरुण दास, तबरेज आलम, सरोज देवनाथ, मुन्ना गद्दी, विवेकानंद भारती समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। बीडीओ जय प्रकाश ने बताया कि संघ के आह्वान पर कर्मियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार से संबंधित ज्ञापन सौंपा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *