युवा मतदाता के लिए जागरूकता कार्यक्रम

युवा मतदाता के लिए जागरूकता कार्यक्रम

लखनौर धरावती प्लस टू उच्च विद्यालयखनौर में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शिक्षक अजय कुमार,जितेंद्र प्रसाद,भरत भूषण कुमार, नीलम कुमारी, सोनी कुमारी, अनिल कुमार यादव एवं राहुल की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा मतदान की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान विद्यालय परिसर में पिंक बूथ का मॉडल तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के बीच पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी की भूमिका निर्धारित की गई। लखनौर धरावती प्लस टू उच्च विद्यालयखनौर में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शिक्षक अजय कुमार,जितेंद्र प्रसाद,भरत भूषण कुमार, नीलम कुमारी, सोनी कुमारी, अनिल कुमार यादव एवं राहुल की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा मतदान की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान विद्यालय परिसर में पिंक बूथ का मॉडल तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के बीच पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी की भूमिका निर्धारित की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *