हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को अररिया अनुमंडल के जोकीहाट प्रखंड स्थित केसर्रा पंचायत भवन में डाक विभाग की ओर से डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक नवीन कुमार ने की। इस दौरान सहायक डाक अधीक्षक अररिया मो. जहांगीर आलम, पोस्टमास्टर अनूप कुमार समेत जोकीहाट और अररिया क्षेत्र के शाखा डाकपाल मौजूद रहे। डाक चौपाल में जनप्रतिनिधियों और डाक विभाग के कर्मियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को अररिया अनुमंडल के जोकीहाट प्रखंड स्थित केसर्रा पंचायत भवन में डाक विभाग की ओर से डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक नवीन कुमार ने की। इस दौरान सहायक डाक अधीक्षक अररिया मो. जहांगीर आलम, पोस्टमास्टर अनूप कुमार समेत जोकीहाट और अररिया क्षेत्र के शाखा डाकपाल मौजूद रहे। डाक चौपाल में जनप्रतिनिधियों और डाक विभाग के कर्मियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।


