सीतापुर में आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्र से कुकर्म:पांच सीनियर छात्रों पर केस दर्ज करने की मांग, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर में आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्र से कुकर्म:पांच सीनियर छात्रों पर केस दर्ज करने की मांग, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में एक 11 वर्षीय कक्षा 6 के छात्र के साथ गुरुवार शाम करीब 7 बजे पांच सीनियर छात्रों द्वारा कुकर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर छात्र पीड़ित को टीवी हॉल से उठाकर एक कमरे में ले गए, जहां उसके साथ कुकर्म किया गया। घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, संदना थाना क्षेत्र का रहने वाला 11 वर्षीय छात्र ने अप्रैल 2026 में सदरपुर क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में दाखिल हुआ था। छात्र के पिता के मुताबिक, विद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसके साथ सीनियर कक्षा के पांच छात्रों ने कथित तौर पर कुकर्म किया। आरोप है कि 11 अगस्त को घटना के दौरान पीड़ित छात्र टीवी हॉल में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी छात्र उसे वहां से उठाकर एक कमरे में ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाया कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। धमकी के चलते छात्र कुछ समय तक डरा-सहमा रहा। बाद में छात्र ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटे की आपबीती सुनकर पिता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के पिता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद विद्यालय प्रशासन और पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश का कहना है कि प्रार्थना पत्र और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *