Delhi-Dehradun Expressway पर ANPR कैमरे ई-चालान से जुड़े, 1000 से अधिक कटे चालान

Delhi-Dehradun Expressway पर ANPR कैमरे ई-चालान से जुड़े, 1000 से अधिक कटे चालान

दिल्ली यातायात पुलिस ने अधिक तेज गति से गाड़ी चलाने वालों का पता लगाने और त्वरित कार्रवाई शुरू करने के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरों को अपनी ई-चालान प्रणाली के साथ एकीकृत किया है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि प्रौद्योगिकी-संचालित प्रणाली से गति सीमा के नियम का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों को 1,000 से अधिक चालान और नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

उच्च गति वाले गलियारे के साथ कई स्थानों पर स्थापित एएनपीआर कैमरे वाहन नंबर प्लेटों को दर्ज करते हैं और अधिक तेज गति से वाहन चलाए जाने का पता लगाते हैं। इसके बाद दिल्ली यातायात पुलिस की ई-चालान प्रणाली इन उल्लंघनों पर कार्रवाई करती है। बयान में कहा गया है कि यह पहल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर निगरानी और कार्रवाई को मजबूत करने, वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है।

यातायात पुलिस ने कहा कि ई-चालान प्रणाली के साथ कैमरों को एकीकृत करने से यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी और दिल्ली को देहरादून से जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के उच्च गति वाले हिस्सों पर कर्मियों द्वारा कार्रवाई पर निर्भरता कम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *