स्वतंत्रता दिवस पर रामपुर पुलिस अलर्ट:रेलवे, बस स्टेशन समेत संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, तलाशी जारी

स्वतंत्रता दिवस पर रामपुर पुलिस अलर्ट:रेलवे, बस स्टेशन समेत संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, तलाशी जारी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रामपुर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ सिटी के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी और सिविल लाइंस पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। डॉग स्क्वायड की मदद से यात्रियों और संदिग्ध नजर आने वाले लोगों के सामान की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने यात्रियों के बैग खुलवाकर उनकी जांच की और संदिग्धों से पूछताछ कर पहचान पत्र भी देखे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने विशेष निगरानी रखी। अचानक हुई इस चेकिंग से स्टेशन पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल रहा।
इस अभियान में सीओ सिटी के साथ आरपीएफ प्रभारी, जीआरपी प्रभारी और सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। डॉग स्क्वायड की टीम ने यात्रियों के सामान और स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों को जांचा, साथ ही संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाश की। रेलवे स्टेशन के अलावा, पुलिस ने रामपुर के बस स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर भी फ्लैग मार्च किया। इन जगहों पर भी संदिग्ध लोगों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई और पहचान पत्रों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बावजूद, स्वतंत्रता दिवस तक पुलिस की निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *