Jaipur News : झोटवाड़ा में 12वीं क्लास के छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- खराब पेटीज गले में अटकी, मामला दर्ज

Jaipur News : झोटवाड़ा में 12वीं क्लास के छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- खराब पेटीज गले में अटकी, मामला दर्ज

Jaipur News : जयपुर के झोटवाड़ा में 12वीं क्लास के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी। खराब और ऑयली होने के कारण गले में अटक गई। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। पर स्कूल प्रशासन ने समय पर उसका इलाज नहीं कराया। इलाज के अभाव में छात्र की मौत हो गई। अ​भिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि जयपुर के झोटवाड़ा के कांटा चौराहा के पास स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं क्लास के छात्र प्रिंस सोनी (17 वर्ष) की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। लंच टाइम में तबीयत बिगड़ने पर छात्र प्रिंस सोनी बेहोश हो गया था। प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी। परिजनों को आरोप है कि खराब और ऑयली होने की वजह से पेटीज प्रिंस के गले में अटक गई थी। स्कूल प्रशासन ने तत्काल इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की। स्कूल करीब 100 मीटर की दूरी पर अस्पताल है। छात्र को अस्पताल ले जाने के बजाए परिजनों को कॉल कर प्रिंस की तबीयत खराब होने के बारे में बताते रहे।

मृत छात्र झोटवाड़ा की बृजमंडल कॉलोनी में अपने मम्मी-पापा और बड़ी बहन के साथ रहता था। पिता अमित सोनी ने बताया कि स्कूल पहुंचने के बाद प्रिंस को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे मणिपाल हॉस्पिटल भेज दिया, जहां डॉक्टर्स ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।

Jaipur News
Jaipur News : एफआईआर कॉपी। फोटो पत्रिका

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सूचना पर पहुंची झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआइआर कॉपी के अनुसार पिता अमित सोनी ने स्कूल प्रबंधक प्रधानाचार्य और सम्बन्धित कर्मचारियों द्वारा घोर अपराधिक लापरवाही और कर्तव्य पालन में विफलता का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *