चेनारी प्रखंड कार्यालय के पास बुधवार देर शाम एक युवक को गोली लग गई। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोस्तों के बीच हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई, जो एक युवक के सीने में जा लगी। पुअनि सह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसी दौरान बीती रात तीनों नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों नाबालिग कैमूर जिले के करमचट (सबार) थाना क्षेत्र के कुडाढी गांव के रहने वाले हैं। वे चेनारी प्रखंड कार्यालय के पास एक निजी मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई करते थे। ये तीनों आपस में दोस्त हैं और घटना के समय एक साथ मौजूद थे। पूछताछ में सामने आया कि हथियार की टेस्टिंग के क्रम में अचानक गोली चल गई, जो एक दोस्त के सीने में जा लगी। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस रेफर किया गया, जहां ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों नाबालिगों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से आया और किसने उपलब्ध कराया। हथियार बरामद होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। चेनारी प्रखंड कार्यालय के पास बुधवार देर शाम एक युवक को गोली लग गई। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोस्तों के बीच हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई, जो एक युवक के सीने में जा लगी। पुअनि सह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसी दौरान बीती रात तीनों नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों नाबालिग कैमूर जिले के करमचट (सबार) थाना क्षेत्र के कुडाढी गांव के रहने वाले हैं। वे चेनारी प्रखंड कार्यालय के पास एक निजी मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई करते थे। ये तीनों आपस में दोस्त हैं और घटना के समय एक साथ मौजूद थे। पूछताछ में सामने आया कि हथियार की टेस्टिंग के क्रम में अचानक गोली चल गई, जो एक दोस्त के सीने में जा लगी। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस रेफर किया गया, जहां ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों नाबालिगों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से आया और किसने उपलब्ध कराया। हथियार बरामद होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


