फेनहारा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला:दो सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, प्रशासनिक टीम पर पथराव, महिला पुलिसकर्मी समेत चार घायल

फेनहारा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला:दो सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, प्रशासनिक टीम पर पथराव, महिला पुलिसकर्मी समेत चार घायल

फेनहारा थाना क्षेत्र के माथरवा गांव में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अंचलाधिकारी डेजी सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल जेसीबी के साथ माथरवा गांव पहुंचा था। उन्हें जेसु राय नामक व्यक्ति द्वारा सूचना मिली थी। अंचलाधिकारी ने बताया कि लगभग दो माह पहले भी इसी जमीन को एक ग्रामीण की शिकायत पर अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। दोबारा शिकायत मिलने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ पुरुषों और महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में महिला पुलिसकर्मी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए। घायल महिला पुलिसकर्मी का इलाज सीएचसी मधुबन में चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला को धक्का देने के बाद लोग उग्र हो गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। अंचलाधिकारी डेजी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फेनहारा थाना क्षेत्र के माथरवा गांव में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अंचलाधिकारी डेजी सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल जेसीबी के साथ माथरवा गांव पहुंचा था। उन्हें जेसु राय नामक व्यक्ति द्वारा सूचना मिली थी। अंचलाधिकारी ने बताया कि लगभग दो माह पहले भी इसी जमीन को एक ग्रामीण की शिकायत पर अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। दोबारा शिकायत मिलने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ पुरुषों और महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में महिला पुलिसकर्मी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए। घायल महिला पुलिसकर्मी का इलाज सीएचसी मधुबन में चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला को धक्का देने के बाद लोग उग्र हो गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। अंचलाधिकारी डेजी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *