अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अररिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने और यात्रियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक पत्र भी रेल मंत्री को सौंपा। जल्द प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की
सांसद सिंह ने जोगबनी और फारबिसगंज में प्रस्तावित वाशिंग पिट लाइन एवं कोच अनुरक्षण परियोजना को जल्द प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में देरी के कारण नई ट्रेनों के संचालन, मौजूदा ट्रेनों के विस्तार और उनके नियमित रखरखाव में बाधा आ रही है। यह प्रस्ताव वर्तमान में रेलवे बोर्ड के EDME (Projects) स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने अररिया-सुपौल नई रेललाइन परियोजना में भी तेजी लाने का आग्रह किया। सांसद ने भूमि अधिग्रहण, विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), विद्युत ट्रांसमिशन लाइन, मिट्टी की उपलब्धता और पुल निर्माण से जुड़ी बाधाओं को शीघ्र दूर करने की मांग की। स्पेशल ट्रेन का विस्तार फारबिसगंज तक करने की मांग
जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस (13159/13160) के नियमित संचालन को सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। सांसद ने कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन सीमित दिनों में चलती है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने इसे प्रतिदिन चलाने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग से संचालन की संभावना पर विचार करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, अररिया अमृत भारत स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद इसके शीघ्र औपचारिक शुभारंभ और पूर्ण संचालन की मांग की गई। सांसद ने जोगबनी-कटिहार DEMU ट्रेन को MEMU में परिवर्तित करने और यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त पैसेंजर/MEMU ट्रेनें चलाने का भी आग्रह किया। धार्मिक यात्रियों की सुविधा के लिए राघोपुर-देवघर सावन स्पेशल ट्रेन का विस्तार नरपतगंज अथवा फारबिसगंज तक करने की मांग भी रखी गई। भूमि सर्वेक्षण कार्य को आगे बढ़ाने का अनुरोध भी किया
वहीं, लक्ष्मीपुर से पोठिया होते हुए फारबिसगंज तक करीब 17 किलोमीटर नई रेललाइन के भूमि सर्वेक्षण कार्य को आगे बढ़ाने का अनुरोध भी किया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अररिया और सीमांचल का रेल विकास केवल यात्री सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बेहतर रेल संपर्क दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेगा। रेल मंत्री ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अररिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने और यात्रियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक पत्र भी रेल मंत्री को सौंपा। जल्द प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की
सांसद सिंह ने जोगबनी और फारबिसगंज में प्रस्तावित वाशिंग पिट लाइन एवं कोच अनुरक्षण परियोजना को जल्द प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में देरी के कारण नई ट्रेनों के संचालन, मौजूदा ट्रेनों के विस्तार और उनके नियमित रखरखाव में बाधा आ रही है। यह प्रस्ताव वर्तमान में रेलवे बोर्ड के EDME (Projects) स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने अररिया-सुपौल नई रेललाइन परियोजना में भी तेजी लाने का आग्रह किया। सांसद ने भूमि अधिग्रहण, विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), विद्युत ट्रांसमिशन लाइन, मिट्टी की उपलब्धता और पुल निर्माण से जुड़ी बाधाओं को शीघ्र दूर करने की मांग की। स्पेशल ट्रेन का विस्तार फारबिसगंज तक करने की मांग
जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस (13159/13160) के नियमित संचालन को सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। सांसद ने कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन सीमित दिनों में चलती है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने इसे प्रतिदिन चलाने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग से संचालन की संभावना पर विचार करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, अररिया अमृत भारत स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद इसके शीघ्र औपचारिक शुभारंभ और पूर्ण संचालन की मांग की गई। सांसद ने जोगबनी-कटिहार DEMU ट्रेन को MEMU में परिवर्तित करने और यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त पैसेंजर/MEMU ट्रेनें चलाने का भी आग्रह किया। धार्मिक यात्रियों की सुविधा के लिए राघोपुर-देवघर सावन स्पेशल ट्रेन का विस्तार नरपतगंज अथवा फारबिसगंज तक करने की मांग भी रखी गई। भूमि सर्वेक्षण कार्य को आगे बढ़ाने का अनुरोध भी किया
वहीं, लक्ष्मीपुर से पोठिया होते हुए फारबिसगंज तक करीब 17 किलोमीटर नई रेललाइन के भूमि सर्वेक्षण कार्य को आगे बढ़ाने का अनुरोध भी किया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अररिया और सीमांचल का रेल विकास केवल यात्री सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बेहतर रेल संपर्क दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेगा। रेल मंत्री ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।