कांग्रेस का ‘रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ’ का दो दिवसीय (12-13 अगस्त) राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के इंदिरा भवन में हो रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने लोगों के साथ संवाद किया। रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले इस अधिवेशन में शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, बेरोजगारी और पर्यावरण सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जहां सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों को उठाने वाले लोग एक साथ आ सकते हैं। यहां कांग्रेस के कई बड़े नेता उन सभी लोगों के साथ संवाद करेंगे, जो लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जमीन से जुड़कर काम कर रहे हैं।
कांग्रेस के रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ का अधिवेशन:खड़गे और राहुल गांधी ने लोगों से की बातचीत


