आज से रोज होगा एअर इंडिया पायलट्स का ड्रग टेस्ट:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद एक्शन

आज से रोज होगा एअर इंडिया पायलट्स का ड्रग टेस्ट:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद एक्शन

एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने सभी पायलटों का ड्रग टेस्ट कराएगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पायलटों का साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट (नशीले पदार्थों की जांच) आज से ही शुरू होगा। इतना ही नहीं एयरलाइन्स यह भी जांच करेंगी कि पायलटों ने किसी तरह प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल तो नहीं किया है। यह फैसला पिछले हफ्ते फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन के साइकोएक्टिव टेस्ट की जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद लिया गया है। दोनों एयरलाइंस में टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाले 5,000 से ज्यादा पायलट हैं। ट्रेनिंग के दौरान भी होगी पायलट्स की जांच दोनों एयरलाइंस ने पायलटों को भेजे एक इंटरनल मैसेज में कहा कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित सभी पदार्थों और दवाओं की पूरी जांच कराने का फैसला लिया गया है। यह जांच गुरुग्राम एकेडमी में ट्रेनिंग के साथ-साथ की जाएगी। इसके अलावा फ्लाइट के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटर, एयरलाइंस के ऑफिस या संबंधित बेस से तय जगहों पर भी टेस्ट होंगे। एयरलाइंस के मुताबिक, यह पहल सुरक्षा के सबसे ऊंचे मानकों को बनाए रखने के लिए पहले से की जा रही है। इसका मकसद यात्रियों को एयरलाइन्स पर वापस भरोसा दिलाना भी है। फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 24 लोग घायल हुए थे 4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हवा में हलचल के बाद अचानक 300 फीट नीचे आ गया था। इस घटना में 24 लोग घायल हुए थे। प्लेन में 145 लोग सवार थे। इनमें 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर शामिल थे। फ्लाइट के कैप्टन की कन्फर्मेटरी स्क्रीनिंग साइकोएक्टिव ड्रग के लिए पॉजिटिव आई थी। पायलट के शरीर में साइकोएक्टिव ड्रग गांजा मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *