कटिहार में कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह यात्रा कटिहार सदर अस्पताल परिसर से शुरू हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी और शहीद स्मारक, नगर निगम कार्यालय, कटिहार के सामने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। सक्रिय रूप से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के सदस्य शिव शंकर रमानी ने किया। श्री रमानी ने सभी दिव्यांगजनों और जिले के नागरिकों से राष्ट्रहित एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ाने और देश का गौरव बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जोर दिया। श्री रमानी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को केवल सरकारी आयोजनों तक सीमित न रखकर, व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के साथ अपने जुड़ाव को महसूस करने के लिए प्रेरित करना है। देशभक्ति के नारे लगाए उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी आह्वान किया। इस तिरंगा यात्रा में शिव शंकर रमानी और सभी दिव्यांगजनों ने मिलकर “आओ मिलकर तिरंगे का सम्मान करें, देश का मान बढ़ाएं” का नारा लगाया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विजय कुमार, सरदार अमर सिंह, जूली शर्मा, पूर्णिया प्रभारी पिंकी सिन्हा, रवि कुमार दास, गोपाल साह, राजीव कुमार सिंह, रामानंद सिंह, आशा आंटी, मोनिका कुमारी, लक्ष्मी देवी, जूली देवी, प्रमिला देवी, मनोज कुमार साह और मोहम्मद अफसर सहित कई अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे। कटिहार में कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह यात्रा कटिहार सदर अस्पताल परिसर से शुरू हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी और शहीद स्मारक, नगर निगम कार्यालय, कटिहार के सामने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। सक्रिय रूप से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के सदस्य शिव शंकर रमानी ने किया। श्री रमानी ने सभी दिव्यांगजनों और जिले के नागरिकों से राष्ट्रहित एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ाने और देश का गौरव बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जोर दिया। श्री रमानी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को केवल सरकारी आयोजनों तक सीमित न रखकर, व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के साथ अपने जुड़ाव को महसूस करने के लिए प्रेरित करना है। देशभक्ति के नारे लगाए उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी आह्वान किया। इस तिरंगा यात्रा में शिव शंकर रमानी और सभी दिव्यांगजनों ने मिलकर “आओ मिलकर तिरंगे का सम्मान करें, देश का मान बढ़ाएं” का नारा लगाया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विजय कुमार, सरदार अमर सिंह, जूली शर्मा, पूर्णिया प्रभारी पिंकी सिन्हा, रवि कुमार दास, गोपाल साह, राजीव कुमार सिंह, रामानंद सिंह, आशा आंटी, मोनिका कुमारी, लक्ष्मी देवी, जूली देवी, प्रमिला देवी, मनोज कुमार साह और मोहम्मद अफसर सहित कई अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।


