टीकमगढ़ में कमगढ़ में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। नजरबाग मैदान से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों और युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। यात्रा का समापन गांधी चौराहे पर हुआ, जहां भारत माता की आरती, राष्ट्रगान और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। नजरबाग मैदान से शुरू हुई यात्रा तिरंगा यात्रा के लिए नजरबाग मैदान में मुख्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच यात्रा शुरू हुई। विद्यार्थी तीन-तीन की कतार में तिरंगा लेकर आगे बढ़े। यात्रा कोतवाली चौराहा, सिंधी धर्मशाला चौराहा, लुकमान चौराहा, नजाई मंडी और अवस्थी चौराहा होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। गांधी चौराहे पर यात्रा के समापन के बाद भारत माता की आरती की गई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगे झंडे रहे। विधायक बोले- तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना उद्देश्य मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र और तिरंगे के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि देश ने हमें पहचान दी है और तिरंगे के नीचे ही हम आजादी का पर्व मनाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान है और उसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के नीचे सभी नागरिक समान हैं और बिना भेदभाव के स्वतंत्रता का उत्सव मनाते हैं। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, अजय यादव, विवेक चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी, अभय प्रताप सिंह यादव, अंकित तोमर, प्रीति शर्मा, रामगोपाल चौरसिया, अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, अनुराग वर्मा, कलेक्टर विवेक श्रोतीय, अपर कलेक्टर शिवप्रकाश मंडरा, एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया, तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। तस्वीरे देखिए…


