AUS vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाजों ने रचा इतिहास, ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे कम स्कोर

AUS vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाजों ने रचा इतिहास, ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे कम स्कोर

Australia vs Bangladesh 1st Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का धमाकेदार आगाज हुआ है। डार्विन में खेले जा रहे पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर बांग्‍लादेशी गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया है। कंगारू टीम की पहली पारी पहले दिन ही महज 198 रनों के स्‍कोर पर सिमट गई है, जो बांग्‍लादेश के खिलाफ उसका टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्‍कोर है।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम टेस्ट स्कोर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर ओवर रन रेट पारी मैदान नतीजा तारीख
198 रन 53 3.74 पहली डार्विन जारी 13 अगस्‍त 2026*
217 रन 74.5 2.89 दूसरी मीरपुर हार 27 अगस्त 2017
244 रन 70.5 3.44 चौथी मीरपुर हार 27 अगस्त 2017
269 रन 95.2 2.82 दूसरी फतुल्लाह जीत 9 अप्रैल 2006
377 रन 119.5 3.14 दूसरी चटगांव जीत 4 सितंबर 2017

ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले दिन पहले सेशन में गंवा दिए शीर्ष चार विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। उसे पहला झटका महज 45 के स्‍कोर पर जेक वेदराल्ड के रूप में लगा। जेक 23 रन पर हसन महमूद का शिकार बने। इसके बाद पहले सेशन में ट्रैविस हेड 22 रन, मार्नस लाबुशेन मात्र 1 रन और कैमरून ग्रीन 13 रन बनाकर चलते बने। इस तरह पहले सेशन मेजबान टीम ने सिर्फ 74 के स्‍कोर पर चार शीर्ष विकेट गंवा दिए। दूसरे सेशन में कंगारू टीम 129 के स्‍कोर पर पहुंची थी कि इबादत हुसैन ने एलेक्‍स कैरी (13) को आउट कर दिया।

हसन महमूद ने जमकर बरपाया कहर, अकेले ही झटके 6 विकेट

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम का छठा विकेट 152 के स्‍कोर पर ब्‍यू वेबस्‍टर (12) के रूप में गिरा। फिर 172 के स्‍कोर पर पैट कमिंस (9), 176 के स्‍कोर पर मिचेल स्‍टार्क (1), 189 के स्‍कोर पर स्‍टीव स्मिथ (71) और 198 के स्‍कोर पर नाथ‍न लियोन (7) भी पवेलियन लौट गए। वहीं, जोश हेजलवुड चार रन के स्‍कोर पर नाबाद रहे। बांग्‍लादेश की टीम की ओर से हसन महमूद ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए। वहीं, तस्‍कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *