‘क्या झारखंड के बच्चे Gen Z नहीं हैं?’ कंगना रनौत ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड से पूछा सवाल

‘क्या झारखंड के बच्चे Gen Z नहीं हैं?’ कंगना रनौत ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड से पूछा सवाल

Kangana Bollywood Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने झारखंड में जारी स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई थी, वे झारखंड के छात्रों के मामले में वैसी ही आवाज नहीं उठा रहे हैं। कंगना ने इसे फिल्म इंडस्ट्री का ‘दोगलापन’ बताते हुए कहा कि ये रवैया नहीं चलेगा।

‘झारखंड के बच्चों के लिए वही आंसू क्यों नहीं?’

ANI को दिए इंटरव्यू में कंगना से उनके हालिया बयानों को लेकर सवाल किया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट के मुद्दे पर बॉलीवुड के रवैये की आलोचना की। बता दें, कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का ये रवैया कोई नया नहीं है। उन्होंने संसद से जुड़े विरोध-प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए दावा किया कि उनके कई सांसद दोस्तों की गाड़ियों पर हमला किया गया और शीशे तोड़े गए। उन्होंने अपने घर के बाहर हुए प्रदर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि उस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे और पुलिस की तैनाती करनी पड़ी थी।

कंगना ने ये भी सवाल उठाया कि जब झारखंड में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं, तो उनके समर्थन में वैसी आवाजें क्यों नहीं सुनाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जंतर-मंतर के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई गई थी, तो झारखंड के छात्रों के लिए भी वही संवेदना दिखाई जानी चाहिए।

‘फिल्म इंडस्ट्री का ये दोहरापन नहीं चलेगा’

कंगना ने अपने बयान में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के जिन लोगों ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन को लेकर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाए, उन्हें अब झारखंड के छात्रों के लिए भी आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड के बच्चे भी खराब परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और सवाल किया कि क्या वे जेन Z का हिस्सा नहीं हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ये दोगलापन नहीं चलेगा।

कंगना रनौत के इन जवाबों पर यूजर्स ने किया कमेंट

कंगना के बॉलीवुड पर सवाल उठाने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर घेरा। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “इन्हें वोट किसने दिया?” वहीं दूसरे यूजर ने आजादी को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें 2014 के बाद आजादी मिली है, लेकिन वो इस आजादी को ठीक से सेलिब्रेट नहीं कर रही हैं। एक और यूजर ने “हिपोक्रेसी की भी हद होती है” कहते हुए कंगना पर निशाना साधा, जबकि एक यूजर ने उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ये अलग लेवल की हैं।”

कंगना के बॉलीवुड
कंगना पर यूजर्स का कमेंट

CJP प्रोटेस्ट को लेकर भी दिया था बयान

कंगना कुछ हफ्ते पहले CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा में आई थीं। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवाओं को ‘जेनरेशन गटर’ कहा था। अब अपने उस बयान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी युवाओं को ऐसा नहीं कहा था।

कंगना ने कहा कि अगर कोई खुद को ‘कॉकरोच’ कहता है तो उसके ‘गटर’ में रहने की बात कहना उसी कॉन्टैक्ट में था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने सभी युवाओं या पूरी जेनरेशन के बारे में ये टिप्पणी नहीं की थी, बल्कि कुछ खास लोगों और कुछ महिलाओं का जिक्र किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *