बेगूसराय में नगर निगम की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो हर-हर महादेव चौक से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर निगम के कर्मचारियों और पार्षदों की भागीदारी ने इस यात्रा को और भी विशेष बना दिया। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर, मेयर पिंकी देवी ने यात्रा का नेतृत्व करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता और गर्व का प्रतीक है। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि आंदोलन है। जिसने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की एक नई ऊर्जा भर दी है। तिरंगा यात्रा हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने बलिदान से हमें एक स्वतंत्र और एकजुट भारत दिया। हमारा उद्देश्य हर नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को जगाना है। घर-ऑफिस में तिरंगा फहराने की अपील मेयर ने अपील किया कि सभी लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों और अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को और भी भव्य बनाएं। हम सब मिलकर वंदे मातरम की भावना को घर-घर तक पहुंचाएं और एक सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें। यह अभियान हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।
गलियों में देशभक्ति के गाने गूंजे यात्रा में मेयर पिंकी देवी, उप मेयर अनीता राय, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, पूर्व मेयर संजय कुमार, बड़ी संख्या में वार्ड पार्षदों एवं नगर निगम कर्मियों सहित अन्य लोग शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबान पर वंदे मातरम का नारा गूंज रहा था। यात्रा हर हर महादेव चौक से शुरू होकर, शहीद ऋषि मार्ग, जीडी कॉलेज, पटेल चौक, कर्पूरी स्थान चौक, हीरालाल चौक और सदर अस्पताल चौक से गुजरी। हर सड़क और हर गली देशभक्ति के नारों से गूंज उठी। छात्र-छात्राएं, युवा और बुजुर्ग यात्रा में शामिल होकर अपनी देशभक्ति का परिचय दे रहे थे। बेगूसराय में नगर निगम की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो हर-हर महादेव चौक से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर निगम के कर्मचारियों और पार्षदों की भागीदारी ने इस यात्रा को और भी विशेष बना दिया। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर, मेयर पिंकी देवी ने यात्रा का नेतृत्व करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता और गर्व का प्रतीक है। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि आंदोलन है। जिसने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की एक नई ऊर्जा भर दी है। तिरंगा यात्रा हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने बलिदान से हमें एक स्वतंत्र और एकजुट भारत दिया। हमारा उद्देश्य हर नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को जगाना है। घर-ऑफिस में तिरंगा फहराने की अपील मेयर ने अपील किया कि सभी लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों और अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को और भी भव्य बनाएं। हम सब मिलकर वंदे मातरम की भावना को घर-घर तक पहुंचाएं और एक सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें। यह अभियान हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।
गलियों में देशभक्ति के गाने गूंजे यात्रा में मेयर पिंकी देवी, उप मेयर अनीता राय, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, पूर्व मेयर संजय कुमार, बड़ी संख्या में वार्ड पार्षदों एवं नगर निगम कर्मियों सहित अन्य लोग शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबान पर वंदे मातरम का नारा गूंज रहा था। यात्रा हर हर महादेव चौक से शुरू होकर, शहीद ऋषि मार्ग, जीडी कॉलेज, पटेल चौक, कर्पूरी स्थान चौक, हीरालाल चौक और सदर अस्पताल चौक से गुजरी। हर सड़क और हर गली देशभक्ति के नारों से गूंज उठी। छात्र-छात्राएं, युवा और बुजुर्ग यात्रा में शामिल होकर अपनी देशभक्ति का परिचय दे रहे थे।


