जयपुर में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी से डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका में सभापति-अध्यक्ष पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, यह तय हो गया है।
इसमें डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति का पद सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं सागवाड़ा नगर पालिका में इस बार OBC महिला नगर पालिका अध्यक्ष होगी। जबकि पिछली बार जनरल ओपन ओपन सीट थी। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब चुनावी माहौल गरमाने लगा है। 7 बोर्ड से भाजपा का कब्जा
डूंगरपुर नगर परिषद में पिछले 7 बोर्ड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा रहा है। जबकि सागवाड़ा में पिछला बोर्ड कांग्रेस का था। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाकर भाजपा समर्थित व्यक्ति को अध्यक्ष नियुक्त किया था। दावेदारों की बढ़ेगी सक्रियता
आरक्षण लॉटरी के बाद अब दोनों निकायों में संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। आरक्षित वर्ग तय होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों में अध्यक्ष-सभापति पद के लिए नए नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। वार्डवार चुनावी समीकरण, दावेदारों की सामाजिक स्थिति और पार्टी संगठन की रणनीति भी इसी आधार पर तय की जाएगी। 17 को होगा वार्डों का आरक्षण
अब 17 अगस्त को जिलों में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर स्तर पर होगी। इसमें एससी, एसटी, OBC और महिला आरक्षण के आधार पर अलग-अलग वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।


