स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल पूरा:SDM सदर बने CM; समारोह का रिहर्सल पूरा

स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल पूरा:SDM सदर बने CM; समारोह का रिहर्सल पूरा

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले गुरुवार सुबह विधान भवन के सामने फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। सुबह 8:15 बजे शुरू हुए रिहर्सल में ध्वजारोहण से लेकर परेड की सलामी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सुरक्षा व्यवस्था तक मुख्य समारोह की पूरी रूपरेखा को दोहराया गया। रिहर्सल में मलिहाबाद के एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। SDM सदर बने CM, परेड की ली सलामी
रिहर्सल के दौरान मलिहाबाद के एसडीएम मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आए। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य समारोह के दौरान होने वाली गतिविधियों को तय क्रम में परखा। ध्वजारोहण से सांस्कृतिक कार्यक्रम तक हुआ अभ्यास
रिहर्सल में मंच, दर्शक दीर्घा, साउंड सिस्टम, बिजली-प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अभ्यास कराया गया। उत्तर प्रदेश के कलाकारों के साथ दूसरे राज्यों से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियों की तैयारियां भी परखी गईं।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का भी ट्रायल
पुलिस और प्रशासन की टीमों ने समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का अभ्यास किया। बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन का भी ट्रायल किया गया। अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त को वीआईपी मूवमेंट और आम लोगों की आवाजाही के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। मेडिकल कैंप और फायर ब्रिगेड की टीमें रहेंगी तैनात
कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल कैंप, फायर ब्रिगेड, पेयजल और सफाई की व्यवस्थाएं भी जांची गईं। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि 15 अगस्त को सभी टीमें निर्धारित स्थानों पर तैनात रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
शहर में सजावट और रोशनी का काम अंतिम चरण में
स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों, सरकारी भवनों और महत्वपूर्ण स्थलों पर फसाड लाइटिंग और सजावट की गई है। ऐतिहासिक इमारतों, चौराहों, पार्कों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई और सजावट का काम भी अंतिम चरण में है।
15 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण
15 अगस्त को विधान भवन के सामने होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर जवानों और शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। शाम को शहीद स्मारक स्थित गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *