3 साल के बच्चे को 3 लाख में बेचा:चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग ने बुलाया; किडनैप कर पंजाब की पार्टी से डील, 4 घंटे बाद बरामद

3 साल के बच्चे को 3 लाख में बेचा:चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग ने बुलाया; किडनैप कर पंजाब की पार्टी से डील, 4 घंटे बाद बरामद

मुंगेर में 3 साल के बच्चे का अपहरण कर 3 लाख में बेचने का मामला सामने आया है। किडनैपिंग का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें एक 13 साल की बच्ची चॉकलेट का लालच देकर मासूम को बुलाती दिखी। जिसके बाद बच्चा उसके पीछे भागता है, फिर सड़क पर एक सफेद कार आती है, उसके बाद बच्चा गायब हो जाता है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 4 घंटे के अंदर बच्चे को भोजपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी…. सीसीटीवी की 2 तस्वीर… घर के बाहर खेल रहा था तब ही किडनैप हुआ घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले की है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे विनोद यादव का बेटा अभिराज (3) अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक गायब हो गया। बच्चे के गायब होने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। जब अभिराज कहीं नहीं मिला, तो उन्होंने पति को सूचना दी। विनोद ने घर पहुंचकर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घर से करीब 100 मीटर दूर एक सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस की एक 13 साल की बच्ची अभिराज को चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाती दिखी। फुटेज में बच्चा उस लड़की के पीछे दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। लालदरवाजा मुख्य सड़क पर पहुंचते ही एक व्यक्ति सड़क के उस पार एक उजले रंग की वाहन को आने का इशारा कर रहा है। सड़क पर बच्चे के आते ही वो गायब हो जाता है। पिता-बेटी ने मिलकर किडनैप किया जिसके बाद विनोद ने अपने बेटे के अपहरण की खबर कोतवाली थाना को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान पता चला कि बच्चे का सौदा किया गया है। 3 लाख में डील, एडवांस के 1 लाख घर से मिले बच्चे को किडनैप कर बेचेने में लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी बच्ची का हाथ है। नीरज ने पुलिस को बताया कि बच्चे को तीन लाख में बेच दिया है। जिसके बाद पुलिस ने नीरज के घर से एक लाख रुपए बरामद किए, जो उसे एडवांस के तौर पर मिले थे। 4 घंटे में 250km दूर भोजपुर से मिला अपहरणकर्ता बच्चे को एक एसयूवी वाहन में बैठाकर अन्य राज्य में बेचने की फिराक में थे। बच्चे की लोकेशन ट्रेस की गई तो वो भोजपुर के नेशनल हाईवे की निकली। जिसके बाद मुंगेर पुलिस ने भोजपुर पुलिस से संपर्क किया। मुंगेर एसपी की तत्परता और आरा पुलिस के सहयोग से 4 घंटे बाद किडनैपिंग वाली गाड़ी को बरामद कर लिया गया। गाड़ी से पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं बच्चे के साथ गाड़ी में बैठी 3 महिला, 2 पुरष को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में कुल सात लोग पकड़े गए हैं, जिसमें एक नाबालिग बच्ची भी है। पंजाब के 5 लोग गिरफ्तार इस मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की बच्चे को बरामद कर लिया है। इस मामले में नाबालिक लड़की समेत सात लोगों को पकड़ा गया है, जिसमें पांच लोग पंजाब से हैं। जिसकी पूछताछ चल रही है। साथ ही मुंगेर से पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है। इधर बच्चे की बरामदगी के बाद परिजन खुश नजर आए। बच्चे के पिता ने मुंगेर पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा की हमारे बच्चे को मुंगेर पुलिस के सहयोग से आरा जिला से बरामद कर लिया है। वहीं जिस वाहन से बच्चे का अपहरण किया गया है, वह वाहन हरियाणा का बताया जा रहा है। मुंगेर में 3 साल के बच्चे का अपहरण कर 3 लाख में बेचने का मामला सामने आया है। किडनैपिंग का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें एक 13 साल की बच्ची चॉकलेट का लालच देकर मासूम को बुलाती दिखी। जिसके बाद बच्चा उसके पीछे भागता है, फिर सड़क पर एक सफेद कार आती है, उसके बाद बच्चा गायब हो जाता है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 4 घंटे के अंदर बच्चे को भोजपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी…. सीसीटीवी की 2 तस्वीर… घर के बाहर खेल रहा था तब ही किडनैप हुआ घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले की है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे विनोद यादव का बेटा अभिराज (3) अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक गायब हो गया। बच्चे के गायब होने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। जब अभिराज कहीं नहीं मिला, तो उन्होंने पति को सूचना दी। विनोद ने घर पहुंचकर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घर से करीब 100 मीटर दूर एक सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस की एक 13 साल की बच्ची अभिराज को चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाती दिखी। फुटेज में बच्चा उस लड़की के पीछे दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। लालदरवाजा मुख्य सड़क पर पहुंचते ही एक व्यक्ति सड़क के उस पार एक उजले रंग की वाहन को आने का इशारा कर रहा है। सड़क पर बच्चे के आते ही वो गायब हो जाता है। पिता-बेटी ने मिलकर किडनैप किया जिसके बाद विनोद ने अपने बेटे के अपहरण की खबर कोतवाली थाना को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान पता चला कि बच्चे का सौदा किया गया है। 3 लाख में डील, एडवांस के 1 लाख घर से मिले बच्चे को किडनैप कर बेचेने में लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी बच्ची का हाथ है। नीरज ने पुलिस को बताया कि बच्चे को तीन लाख में बेच दिया है। जिसके बाद पुलिस ने नीरज के घर से एक लाख रुपए बरामद किए, जो उसे एडवांस के तौर पर मिले थे। 4 घंटे में 250km दूर भोजपुर से मिला अपहरणकर्ता बच्चे को एक एसयूवी वाहन में बैठाकर अन्य राज्य में बेचने की फिराक में थे। बच्चे की लोकेशन ट्रेस की गई तो वो भोजपुर के नेशनल हाईवे की निकली। जिसके बाद मुंगेर पुलिस ने भोजपुर पुलिस से संपर्क किया। मुंगेर एसपी की तत्परता और आरा पुलिस के सहयोग से 4 घंटे बाद किडनैपिंग वाली गाड़ी को बरामद कर लिया गया। गाड़ी से पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं बच्चे के साथ गाड़ी में बैठी 3 महिला, 2 पुरष को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में कुल सात लोग पकड़े गए हैं, जिसमें एक नाबालिग बच्ची भी है। पंजाब के 5 लोग गिरफ्तार इस मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की बच्चे को बरामद कर लिया है। इस मामले में नाबालिक लड़की समेत सात लोगों को पकड़ा गया है, जिसमें पांच लोग पंजाब से हैं। जिसकी पूछताछ चल रही है। साथ ही मुंगेर से पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है। इधर बच्चे की बरामदगी के बाद परिजन खुश नजर आए। बच्चे के पिता ने मुंगेर पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा की हमारे बच्चे को मुंगेर पुलिस के सहयोग से आरा जिला से बरामद कर लिया है। वहीं जिस वाहन से बच्चे का अपहरण किया गया है, वह वाहन हरियाणा का बताया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *