किशनगंज की बेटी ने खेल के मैदान में जिले का नाम रोशन किया है। शहर के खगड़ा निवासी दीपमाला कुमारी एवं राकेश कुमार रंजन की बेटी दिव्यांशा कुमारी ने 36वीं बिहार स्टेट क्योरुगी और 9वीं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता मोतिहारी जिले के आर्य विद्यापीठ, रघुनाथपुर, बलगंगा में आयोजित की गई। कक्षा 7वीं की छात्रा दिव्यांशा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद दिव्यांशा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मेडल हाथ में लेकर जिले का मान बढ़ाती नजर आ रही है। दिव्यांशा बच्चों के लिए बनेगी उदाहरण दिव्यांशा की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे किशनगंज में खुशी की लहर है। जिले के बच्चों के लिए दिव्यांशा एक उदाहरण बनेगी। उनकी यह जीत जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा और हौसले की मिसाल बनी है। वहीं जिला वासियों ने दिव्यांशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से खेल के क्षेत्र में किशनगंज की बेटियां और आगे बढ़ेंगी। दिव्यांशा को जिले भर से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगो के द्वारा जमकर बधाईयां दी जा रही है। किशनगंज की बेटी ने खेल के मैदान में जिले का नाम रोशन किया है। शहर के खगड़ा निवासी दीपमाला कुमारी एवं राकेश कुमार रंजन की बेटी दिव्यांशा कुमारी ने 36वीं बिहार स्टेट क्योरुगी और 9वीं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता मोतिहारी जिले के आर्य विद्यापीठ, रघुनाथपुर, बलगंगा में आयोजित की गई। कक्षा 7वीं की छात्रा दिव्यांशा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद दिव्यांशा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मेडल हाथ में लेकर जिले का मान बढ़ाती नजर आ रही है। दिव्यांशा बच्चों के लिए बनेगी उदाहरण दिव्यांशा की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे किशनगंज में खुशी की लहर है। जिले के बच्चों के लिए दिव्यांशा एक उदाहरण बनेगी। उनकी यह जीत जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा और हौसले की मिसाल बनी है। वहीं जिला वासियों ने दिव्यांशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से खेल के क्षेत्र में किशनगंज की बेटियां और आगे बढ़ेंगी। दिव्यांशा को जिले भर से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगो के द्वारा जमकर बधाईयां दी जा रही है।


