लुधियाना में तूड़ी से भरा ट्राला पलटा:एक्सेल समेत पहिए अलग; कार की साइड लगने से बिगड़ा संतुलन

लुधियाना में तूड़ी से भरा ट्राला पलटा:एक्सेल समेत पहिए अलग; कार की साइड लगने से बिगड़ा संतुलन

लुधियाना में आज वीरवार सुबह चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्राले में सवार 3 से 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा इतना जोरदार था कि ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर ट्राले में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। फरीदकोट से ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था ट्राला
जानकारी के अनुसार ट्राला आज सुबह करीब 8 बजे फरीदकोट से तूड़ी लादकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर* के लिए निकला था। ट्राला चीमा चौक पुल पर चढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने ट्राले को साइड मार दी। कार की टक्कर से ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। कार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्राला
घायल केहलो ने बताया कि वह सुबह फरीदकोट से ट्राले में तूड़ी लादकर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। चीमा चौक पुल पर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार कार आई और ट्राले को साइड मार दी। उसने बताया कि कार को बचाने के प्रयास में ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्राले में मौजूद 3 से 4 लोगों को मामूली चोटें आईं। एक्सेल समेत अलग हुए पहिए
हादसे की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी। ट्राला पलटने के बाद उसके पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए। सड़क पर ट्राले से तूड़ी भी फैल गई।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ट्राले में फंसे लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला और घायलों की मदद की। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। राहगीर ने बताया- कार साइड मारकर निकल गई
मौके पर मौजूद राहगीर सागर कुमार ने बताया कि वह अपने काम से घर जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि एक कार ट्राले को साइड मारते हुए आगे निकल गई। कार की साइड लगने के बाद ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। सागर ने बताया कि हादसा होते ही लोग मदद के लिए दौड़े और ट्राले में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कुछ देर बाधित रहा ट्रैफिक
हादसे के बाद चीमा चौक पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क पर ट्राला पलटने और तूड़ी फैलने के कारण कुछ समय तक ट्रैफिक बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारू करवाने की कार्रवाई शुरू की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *