Gujarat CM Bhupendra Patel अमेरिका और कनाडा में Vibrant Gujarat का आमंत्रण देंगे

Gujarat CM Bhupendra Patel अमेरिका और कनाडा में Vibrant Gujarat का आमंत्रण देंगे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 17 से 24 अगस्त तक अमेरिका और कनाडा की यात्रा करेंगे तथा उद्योगपतियों, निवेशकों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों को वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2027 में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघाणी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आगामी शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करने के राज्य के प्रयासों की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2027 के माध्यम से अधिकतम निवेश आकर्षित करना है और मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2003 में हुई थी। उस समय नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। यह सम्मेलन राज्य में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने और देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के प्रमुख मंच के रूप में विकसित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *