‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था

Shweta Singh On Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में देने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई ये एक बड़ा और अनसुलझा सवाल बन चुका है। साल 2020 में एक्टर अपने मुंबई के अपोर्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके परिवार ने आरोप लगाते हुए इसे हत्या कहा था। अब लगभग 6 साल बाद उनकी बहन श्वेता सिंह ने फिर अपने भाई की मौत को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने फिर दोहराया है कि बॉलीवुड एक्टर का मर्डर हुआ था। हाल ही में एक इंटरव्यू में, श्वेता ने कई दावे किए भी हैं और कई खुलासे भी किए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का बड़ा दावा

श्वेता सिंह कीर्ति ने ‘सुपरटॉक्स बाय दमूविंगशिप’ संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया, “छह साल हो गए हैं, हमें अभी भी नहीं पता कि असल में क्या हुआ था। पोस्टमॉर्टम की इतनी जल्दी क्या थी? वह कभी अपना कमरा बंद नहीं करता था। उसका कमरा अंदर से कैसे बंद था? कई सवालों के जवाब मिल गए हैं और कुछ के नहीं।” उन्होंने आगे कहा, “कुछ ठीक नहीं था। कुछ गलत जरूर था।”

श्वेता ने आगे दावा किया कि दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत परेशान थे, जो सुशांत की मैनेजर थीं और मुंबई में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, “दिशा सालियान की मौत के बाद, वह बहुत परेशान थे। वह कहते रहे कि वे उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। मुझे नहीं पता, शायद उनके पास कोई जानकारी थी जो वह बताने वाले थे। शायद कुछ ऐसा ही।” यह पूछे जाने पर कि क्या ‘वे’ से सुशांत का मतलब बॉलीवुड था, श्वेता ने कहा, “हमें यह नहीं पता।”

श्वेता सिंह CBI जांच को लेकर भी की बात

श्वेता ने आगे कहा कि उन्हें अब CBI से क्लोजर की जरूरत नहीं है और वह सुशांत की लेगेसी को सेलिब्रेट करने पर फोकस करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “हमें अब CBI से क्लोजर की जरूरत नहीं है, हम जानते हैं कि क्या हुआ था। वह जो भी कर रहे हैं, शायद कवर-अप कर रहे हैं, हम अपने दिल में जानते हैं कि क्या हुआ था। किसी तरह का कवर-अप था। अब हम क्या करें? जब हमें पता चल गया है कि कुछ फाउल प्ले हुआ था। क्या हमें इस घाव को खुला रखना चाहिए या हमें सुशांत को जीना चाहिए? हम कुछ नहीं जानते।”

2020 में हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। कुछ लोगों को शक था कि यह आत्महत्या का मामला है, जबकि दूसरों ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति तब से न्याय के लिए लड़ रही हैं। वहीं, सुशांत सिंह केस में रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, लेकिन बाद में सब साफ हो गया और रिया को क्लीन चिट मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *