51 कन्याओं की कलश शोभायात्रा से कथा शुरू

51 कन्याओं की कलश शोभायात्रा से कथा शुरू

सिमरी थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा पंचायत के वार्ड 11 स्थित शैलेश स्थान के समीप बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व 51 कन्याओं के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के बाद पंडित राहुल झा ने पूजा का संकल्प कराया। श्री अरुण प्रसाद सिंह ने विधि-विधान से राधा रानी की पूजा कराई। अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग-चादर भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद संयोजक अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, वृंदावन से पहुंचीं कथा वाचिका श्याम प्रिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। सिमरी थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा पंचायत के वार्ड 11 स्थित शैलेश स्थान के समीप बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व 51 कन्याओं के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के बाद पंडित राहुल झा ने पूजा का संकल्प कराया। श्री अरुण प्रसाद सिंह ने विधि-विधान से राधा रानी की पूजा कराई। अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग-चादर भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद संयोजक अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, वृंदावन से पहुंचीं कथा वाचिका श्याम प्रिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *