हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र स्थित सदुल्लापुर चांदनी स्कूल के पास स्थानीय लोगों ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पटना जिले के दो युवकों को पकड़ा। भीड़ ने दोनों की पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर डॉक्टर कॉलोनी निवासी सूरज कुमार और अभय कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। गंगाब्रिज थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की। इसके उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घर के दरवाजे से हुई थी बाइक चोरी यह मोटरसाइकिल सदुल्लापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के दरवाजे से 8 अगस्त को चोरी हुई थी। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह गाड़ी उनके रिश्तेदार अमित कुमार की थी, जिसका उपयोग वह स्वयं कर रहे थे। मोटरसाइकिल के आवश्यक कागजात अमित कुमार से मिलने में देरी के कारण चोरी की तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी थी। धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, 11 अगस्त की सुबह जब वह अपने खेत सादुल्लापुर दियारा में जनेरा लाने गए थे, तो उन्होंने सदुल्लापुर चांदनी स्कूल के पास दो व्यक्तियों को उसी मोटरसाइकिल पर करणपुरा की ओर आते देखा। उन्हें देखते ही दोनों युवक घबराकर भागने लगे। धर्मेंद्र ने दौड़कर उन्हें रोका और पूछताछ की, जिस पर उन्होंने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है और उनके दरवाजे से ही चुराई गई थी। बाद में अमित कुमार को बुलाकर मोटरसाइकिल की पहचान सुनिश्चित की गई। भीड़ ने मारपीट कर किया घायल पकड़े जाने के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने दोनों चोरों की पिटाई कर दी। इस मारपीट में सूरज की आंख के नीचे चोट आई, जबकि अभय कुमार उर्फ गोलू के पैर और शरीर पर चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को दोनों आरोपियों को सौंप दिया गया। हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र स्थित सदुल्लापुर चांदनी स्कूल के पास स्थानीय लोगों ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पटना जिले के दो युवकों को पकड़ा। भीड़ ने दोनों की पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर डॉक्टर कॉलोनी निवासी सूरज कुमार और अभय कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। गंगाब्रिज थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की। इसके उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घर के दरवाजे से हुई थी बाइक चोरी यह मोटरसाइकिल सदुल्लापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के दरवाजे से 8 अगस्त को चोरी हुई थी। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह गाड़ी उनके रिश्तेदार अमित कुमार की थी, जिसका उपयोग वह स्वयं कर रहे थे। मोटरसाइकिल के आवश्यक कागजात अमित कुमार से मिलने में देरी के कारण चोरी की तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी थी। धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, 11 अगस्त की सुबह जब वह अपने खेत सादुल्लापुर दियारा में जनेरा लाने गए थे, तो उन्होंने सदुल्लापुर चांदनी स्कूल के पास दो व्यक्तियों को उसी मोटरसाइकिल पर करणपुरा की ओर आते देखा। उन्हें देखते ही दोनों युवक घबराकर भागने लगे। धर्मेंद्र ने दौड़कर उन्हें रोका और पूछताछ की, जिस पर उन्होंने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है और उनके दरवाजे से ही चुराई गई थी। बाद में अमित कुमार को बुलाकर मोटरसाइकिल की पहचान सुनिश्चित की गई। भीड़ ने मारपीट कर किया घायल पकड़े जाने के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने दोनों चोरों की पिटाई कर दी। इस मारपीट में सूरज की आंख के नीचे चोट आई, जबकि अभय कुमार उर्फ गोलू के पैर और शरीर पर चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को दोनों आरोपियों को सौंप दिया गया।


