हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:39 दिन पहले हुई थी शादी,मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला शेखा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी 39 दिन पहले ही हुई थी। कल बुधवार रात्रि में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की पहचान बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के सतोहा गांव निवासी 20 वर्षीय यशोदा के रूप में हुई है। उसकी शादी नगला शेखा निवासी अजय से हुई थी। अजय एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच पड़ताल.. यशोदा के चाचा विनोद ने बताया कि यशोदा के गले और शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन यशोदा को परेशान कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर ही यशोदा की हत्या की गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *