शहर में उमस व गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी से बचने के लिए शहर के परमट घाट में बंदर गंगा नदी में डुबकी लगी रहे हैं। कानपुर में गुरुवार को तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर बाद या देर रात गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश या बौछारें पड़ने की 65 प्रतिशत संभावना है। हालांकि बारिश के बावजूद उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 34.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सीएसए की ओर से बुधवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही के बीच निकलेगी धूप मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप निकल सकती है। इससे दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। दोपहर बाद या देर रात गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। हवा पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा से 3 से 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। आर्द्रता 75 से 85 प्रतिशत के बीच रहने से लोगों को भारी उमस और बेचैनी महसूस हो सकती है। 36°C में 40-42°C जैसी गर्मी महसूस होगी डॉ. पांडेय के अनुसार, अधिक तापमान के साथ नमी अधिक रहने से हीट इंडेक्स और वेट बल्ब तापमान भी ऊंचा रह सकता है। ऐसे में वास्तविक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने के बावजूद शरीर को 40 से 42 डिग्री तक की गर्मी महसूस हो सकती है। धूप और उमस का यह असर आने वाले दिनों में भी बना रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम बढ़ाएगा बारिश मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मानसून की हवाओं की सक्रियता फिलहाल कुछ कम हुई है। इसी वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। चीन के तट पर बने ‘डॉल्फिन’ नामक चक्रवाती सिस्टम का भी मौसमी गतिविधियों पर प्रभाव बताया गया है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बनने के बाद आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां दोबारा बढ़ सकती हैं। चेतावनी बिंदु से 89 सेमी दूर गंगा पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शहर में गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 80 सेमी दूर है। जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.110 मीटर है। जबकि इस स्थान पर चेतावनी बिंदु 113 मीटर व खतरे का निशान 114 मीटर पर है।
गंगा का जलस्तर (ई पेपर के लिए) Gauge Kanpur Barrage
Up stream–113.490 M
Down stream–113.340 M
Discharge——–283017cusec
Warning level–114.000m
Danger level–115.000 M
Discharge at Danger level– 544373 Cusec Gauge Shuklagnj
112.110 M
Warning level–113.m
Danger level–114.m Haridwar Barrage
Discharge———100460 cusec Narora Barrage
Discharge———–124173
cusec


