वार्डवासियों ने रखीं समस्याएं और सुझाव

वार्डवासियों ने रखीं समस्याएं और सुझाव

डूंगरपुर. नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड 31 में वार्डवासियों के साथ बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, नागरिकों के सुझावों तथा वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। नागरिकों ने सुझाव देते हुए वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं व अन्य स्थानीय समस्याओं की ओर भाजपा पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। पदाधिकारियों की ओर से समस्याओं के निराकरण के लिए आगामी दो दिनों में आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच निरंतर संवाद से ही क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। इस अवसर पर बंशीलाल कटारा, पार्षद मोहनलाल जैन, नगर मंडल महामंत्री अल्पेश जैन, वार्ड प्रभारी निकिता कंसारा, बूथ अध्यक्ष गोपाल पंचाल व बीएलओ सुनील जैन सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *