शाजापुर में जुआ खेलते 8 लोग पकड़ाए:पुलिस को एक जगह से 40 हजार और दूसरी से 15 हजार रुपए मिले

शाजापुर शहर की कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात करीब 9 बजे चौबदारवाड़ी मोहल्ले में जुए के खिलाफ दो जगहों पर छापेमारी करते हुए कुल 8 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 39 हजार 100 रुपए नकद और 104 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर को सूचना मिली थी कि रितेश परमार के बन रहे मकान में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने मकान की तीसरी मंजिल पर दबिश देकर आसीफ अली, सलमान खान, राजेश बागवान और आमीर हुसैन को पकड़ लिया। इनके पास से 23 हजार 500 रुपए और ताश की गड्डी मिली। मकान मालिक रितेश परमार को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई में खुले में पकड़े गए 4 जुआरी इसी दौरान, दूसरी टीम के प्रधान आरक्षक बाटिया मोर्य को रितेश परमार के घर के पास ही खुली जगह पर जुआ खेले जाने की खबर मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर राजू मनिहार, शेख समीर, गिबरान और आसिक मंसूरी को दबोच लिया। इनके पास से 15 हजार 600 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए, जिस पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। नोटिस देकर छोड़े गए आरोपी पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को नियम के तहत नोटिस का पालन कराकर मौके पर ही छोड़ दिया। जब्त की गई नकदी और ताश के पत्तों को मालखाने में जमा कराकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *