शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, दो कांवड़ियों की मौत:हादसे में एक घायल, पुलिस ने पालीथिन में अवशेषों को भरा

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, दो कांवड़ियों की मौत:हादसे में एक घायल, पुलिस ने पालीथिन में अवशेषों को भरा

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा जमौर के पास हुआ। मृतकों की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी प्रदीप और 13 साल की नीतीश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कांवड़ियों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जा रही थीं। जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर प्रदीप और नीतीश सवार थे, वे उतरकर पीछे चल रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी और उसे बाईं ओर मुड़ना था, लेकिन वह दाईं ओर मुड़ गई। पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली इसी दौरान उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन कांवड़िए दोनों ट्रैक्टरों के बीच फंस गए। हादसे में प्रदीप और 13 साल की नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घायल कांवड़िए को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। सड़क से हटाई गईं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एसपी सौरभ दीक्षित ने दो कांवड़ियों की मौत की पुष्टि की है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क से हटवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *