विधायक ने कटवाया 300 रुपए का चालान:तिरंगा यात्रा में हेलमेट पहनना भूले, बोले- कानून सबके लिए बराबर

विधायक ने कटवाया 300 रुपए का चालान:तिरंगा यात्रा में हेलमेट पहनना भूले, बोले- कानून सबके लिए बराबर

शिवपुरी जिले के पिछोर में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली गई। रैली में भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी भी शामिल हुए। डांक बंगला के पास पुलिस का चेकिंग पॉइंट देखकर विधायक ने अपनी बाइक रुकवा ली। हेलमेट नहीं पहनने पर उन्होंने खुद 300 रुपए का चालान कटवाया। विधायक बोले- उत्साह में हेलमेट लगाना भूल गया था
विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा के उत्साह में वह हेलमेट लगाना भूल गए थे। पुलिस को देखकर उन्हें अपनी गलती याद आई और उन्होंने चालान कटवाया। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में शामिल होने रेस्ट हाउस स्थित जनसेवा कार्यालय से निकले थे। रैली बाचरोंन चौराहा, छावनी तिराहा, कॉलेज चौराहा, चुंगी नाका, राजा महादेव, बड़ा बाजार, तहसील मोहल्ला और बस स्टैंड से होते हुए डांक बंगला पहुंची। इस दौरान जगह-जगह ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारे लगाए गए। बोले- आगे से हेलमेट लगाकर ही चलेंगे विधायक ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वह लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आगे से बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करेंगे और लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *